{"_id":"5c6d0f5ebdec224c80718834","slug":"il-fs-case-ed-raided-in-many-places-in-delhi-ncr-mumbai-filed-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएल एंड एफएस मामला: ईडी ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई में कई जगहों पर की छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएल एंड एफएस मामला: ईडी ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई में कई जगहों पर की छापेमारी
Wed, 20 Feb 2019 03:35 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 20 Feb 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आईएल एंड एफएस ऋण भुगतान चूक मामले में देश में कई जगहों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित ऋण भुगतान चूक मामले में धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ छापे मारे गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई दिल्ली समेत एनसीआर और मुंबई में कई जगहों पर की गई। आईएल एंड एफएस पर कुल 91,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। आईएल एंड एफएस और उसकी अनुषंगी कंपनियों को सिडबी को कर्ज का भुगतान करने में चूक की है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए ऋण देने वाली कंपनी का कर्ज संकट उस समय सामने आया जब उसके समूह की कंपनियों ने सितंबर 2018 से ऋण के भुगतान में चूक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन