{"_id":"6915cf57c49b809c83098c33","slug":"iitf-international-trade-fair-to-showcase-defence-power-of-atmanirbhar-bharat-startups-also-show-their-strengt-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IITF: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखेगी 'आत्मनिर्भर भारत' की रक्षा शक्ति, स्टार्टअप्स भी दिखाएंगे अपना दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IITF: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखेगी 'आत्मनिर्भर भारत' की रक्षा शक्ति, स्टार्टअप्स भी दिखाएंगे अपना दम
Thu, 13 Nov 2025 06:00 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:00 PM IST
सार
भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक होने वाले 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रक्षा उत्पादन विभाग (DDP) विशेष पवेलियन लगाएगा। इसमें सभी 16 डीपीएसयू और iDEX कार्यक्रम से जुड़े स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे
विज्ञापन
भारत मंडपम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में एक पवेलियन लगाएगा। ये मेला 14 से 27 नवंबर, 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यह पवेलियन ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों और तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित करेगा।
पवेलियन में देश की रक्षा विनिर्माण क्षमता, नवाचार और स्वदेशी तकनीकी विकास की शक्ति को दिखाया जाएगा। इसमें जमीनी प्रणालियों, नौसेना प्लेटफॉर्म, एयरोस्पेस और उभरती तकनीकों से जुड़ी अत्याधुनिक रक्षा सामग्रियां प्रदर्शित की जाएंगी।
स्टार्टअप्स की भी भागीदारी
इस प्रदर्शनी में सभी 16 रक्षा सार्वजनिक उपक्रम (DPSUs) भाग लेंगे। इसके साथ ही इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) कार्यक्रम से जुड़े स्टार्टअप्स भी अपनी तकनीकें और नवाचार प्रदर्शित करेंगे। यह पवेलियन सरकार की उस नीति को उजागर करेगा जिसके तहत भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता रद्द की, दलबदल कानून के तहत गई विधायकी
स्वदेशी क्षमता को बढ़ावा
डीडीपी का यह पवेलियन जनता और उद्योग जगत के बीच भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने का भी एक बड़ा प्रयास है। इसके माध्यम से निजी क्षेत्र और सरकारी एजेंसियों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।
‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने के तहत यह प्रदर्शनी देश की तकनीकी प्रगति और नवाचार का प्रतीक बनेगी। यह भारत के रक्षा क्षेत्र में तेजी से हो रहे परिवर्तन और उसकी वैश्विक पहचान को रेखांकित करेगी।
ये भी पढ़ें- 'डिप्टी सीएम के बेटे पार्थ को बचा रहे सीएम फडणवीस', अंबादास दानवे ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

The Department of Defence Production (DDP) will be setting up a dedicated pavilion at the 44th India International Trade Fair (IITF), which is scheduled to be held at Bharat Mandapam, New Delhi from November 14 to 27, 2025.
विज्ञापन विज्ञापन
The pavilion will highlight the significant…— ANI (@ANI) November 13, 2025