फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT students suicide chargesheet mentions fear depression study issues

IIT Student Suicide: साथी छात्र के खिलाफ चार्जशीट दायर; डर-डिप्रेशन और पढ़ाई में दिक्कतों का जिक्र

Tue, 30 May 2023 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 May 2023 09:34 PM IST
सार

अहमदाबाद के रहने वाले बीटेक (केमिकल) पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्र दर्शन सोलंकी ने सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने के एक दिन बाद 12 फरवरी, 2023 को आईआईटी-बॉम्बे परिसर में एक छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
IIT students suicide chargesheet mentions fear depression study issues
दर्शन सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटीबी) के छात्र दर्शन सोलंकी की कथित आत्महत्या के संबंध में मुंबई पुलिस द्वारा दायर एक आरोप पत्र में कहा गया है कि उसने अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के लिए किसी से मदद मांगी थी और अवसाद (डिप्रेशन) का भी जिक्र किया था। पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को उसके एक साथी छात्र अरमान खत्री के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसने कथित तौर पर एक धार्मिक टिप्पणी को लेकर सोलंकी को धमकी दी थी। खत्री को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा- अरमान ने मेरी हत्या की...
अहमदाबाद के रहने वाले बीटेक (केमिकल) पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्र सोलंकी ने सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने के एक दिन बाद 12 फरवरी, 2023 को आईआईटी-बॉम्बे परिसर में एक छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी। तीन हफ्ते बाद एसआईटी को सोलंकी के कमरे से एक लाइन का एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि अरमान ने मेरी हत्या की है। पुलिस ने पहले कहा था कि खत्री ने दर्शन को कथित तौर पर पेपर कटर से मारने की धमकी दी थी, क्योंकि दर्शन ने धर्म के बारे में अपमानजनक बात की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांचकर्ताओं ने दर्ज किए 55 गवाहों के बयान
आरोप पत्र में कहा गया है कि जांचकर्ताओं ने छात्रों और प्रोफेसरों सहित 55 गवाहों के बयान दर्ज किए। अधिकांश छात्र गवाह सोलंकी के साथ छात्रावास की उसी मंजिल पर रहते थे। सोलंकी और खत्री के बीच फोन पर हुई कुछ बातचीत का जिक्र करते हुए पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट है कि दर्शन अपनी कथित सांप्रदायिक टिप्पणी के लिए माफी मांग रहा था। आरोप पत्र में कहा गया है कि कुछ गवाहों ने दर्शन के कांपने के बारे में बताया, जब अरमान ने उसे धमकी दी और अन्य उसे दिलासा देने की कोशिश कर रहे थे।
 

विज्ञापन

मुंबई छोड़ना चाहता था दर्शन लेकिन...
आरोपपत्र में दावा किया गया है कि सोलंकी ने कुछ गवाहों से कहा था कि खत्री प्रभावशाली है और वह उसे नहीं बख्शेगा। कुछ गवाहों ने एसआईटी को कथित तौर पर बताया कि वह मुंबई छोड़ना चाहता था, लेकिन उसे डर था कि खत्री तब भी उसके पीछे आ जाएगा। 11 और 12 फरवरी को सोलंकी को बुखार था, और उसके रूममेट ने उसे एक कंबल दिया। आरोप पत्र में कहा गया है कि उसने आत्महत्या करने से पहले एक प्रश्न पत्र के पीछे खत्री का जिक्र करते हुए नोट लिखा था।

अच्छे अंक हासिल नहीं कर पाया, जिससे डिप्रेशन..
इसमें यह भी जिक्र किया गया है कि अपनी मौत से कुछ दिन पहले सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक अन्य व्यक्ति के साथ चैट की थी और कुछ पारिवारिक मुद्दों के साथ-साथ पढ़ाई के मुद्दों के बारे में बात की थी। इस बातचीत के अनुसार, वह अच्छी तरह से पढ़ाई करने में असमर्थ था और अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाया, जिससे वह डिप्रेशन में आ गया। आरोप पत्र में कहा गया है कि उसने दूसरे व्यक्ति से अपने अंकों में सुधार के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध किया। 

दर्शन ने मां से कहा था- संस्थान में जाति आधारित भेदभाव है..
पुलिस ने आरोपपत्र में कहा है कि सोलंकी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और उसने अपनी मां से कहा था कि संस्थान के परिसर में जाति आधारित भेदभाव मौजूद है। उसने टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान अपनी मां को यह भी बताया था कि जब छात्रों को उसकी जाति के बारे में पता चला तो उनका व्यवहार बदल गया। सोलंकी की मां का बयान भी आरोपपत्र का हिस्सा है। आरोपपत्र में कहा गया है कि दर्शन ने जनवरी 2023 में मकर संक्रांति की छुट्टी के दौरान अपनी बहन से इस बारे में फिर से बात की।

दर्शन की मां ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को उसने दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर फोन पर बात की और कहा कि वह 14 फरवरी को घर आएगा और उन्हें अपने सभी रिश्तेदारों को मिलने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। उन्होंने बयान में कहा कि दो घंटे बाद ही दर्शन के पिता को फोन आया कि उनका बेटा गिर गया है। दर्शन की बहन और चाची ने भी अपने बयानों में दावा किया कि उसे भेदभाव का सामना करना पड़ा और जब अन्य छात्रों को उसकी जाति के बारे में पता चला तो उनके व्यवहार में बदलाव देखा गया।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed