{"_id":"63264454888a2c45877fe97f","slug":"iit-guwahati-kerala-student-found-dead-in-hostel-dead-body-hanging-from-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Guwahati : आईआईटी गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला केरल का छात्र, पंखे से लटकी थी लाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IIT Guwahati : आईआईटी गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला केरल का छात्र, पंखे से लटकी थी लाश
Sun, 18 Sep 2022 03:44 AM IST
निर्मल कांत
गुवाहाटी ब्यूरो।
गुवाहाटी ब्यूरो।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:44 AM IST
सार
आईआईटी-जी अमीनगांव इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। अधिकारी ने बताया, वह कमरे में लटका हुआ पाया गया। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहटी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी गुवाहाटी का एक छात्र शुक्रवार की रात हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटका मृत पाया गया। अमीनगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार छात्र की पहचान सूर्य नारायण प्रेमकिशोर के रूप में हुई है। छात्र केरल का रहने वाला है।
विज्ञापन
आईआईटी-जी अमीनगांव इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। अधिकारी ने बताया, वह कमरे में लटका हुआ पाया गया। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इस बारे में आईआईटी-जी प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा, संस्थान के लिए यह दुख की घड़ी है। हमारे डिजाइन विभाग के आखिरी वर्ष के एक छात्र का निधन हो गया है। हमने उसने माता-पिता को इसकी सूचना दे दी है और वे गुवाहाटी के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले एक दशक में आईआईटी-जी में छात्रों की आत्महत्या की कई घटनाएं हुई हैं। शिक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2019 में संसद को बताया था कि इस संस्थान में पिछले पांच वर्ष में 14 छात्रों की मौत हुई है। देश के 23 आईआईटी में यह सर्वाधिक संख्या है।