{"_id":"59c6f3094f1c1b88688b6371","slug":"iit-experts-create-a-brain-lipi-for-blind-peoples-to-access-e-mail-web-browsing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नेत्रहीन भी अपनी मर्जी से ईमेल से लेकर वेब ब्राउजिंग कर सकेंगे, पढ़ाई में मिलेगी मदद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब नेत्रहीन भी अपनी मर्जी से ईमेल से लेकर वेब ब्राउजिंग कर सकेंगे, पढ़ाई में मिलेगी मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Sep 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अब नेत्रहीन छात्र भी अपनी मर्जी से किसी अन्य की मदद लिए बगैर ईमेल, वेब ब्राउजिंग से लेकर डॉक्यूमेंट तैयार कर सकेंगे। आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने नेत्रहीनों के लिए विशेष तौर पर ब्रेल लिपि में टैकरिड (इलेक्ट्रानिक ब्रेल डिस्पले इनेबलिंग एक्सेस टू डिजिटल टेक्स्ट) तैयार किया है। इसमें की-बोर्ड भी होगा, जिसमें वो टाइप भी कर सकेंगे। टैकरिड में कंप्यूटर, पैन ड्राइव व स्मार्टफोन से जोड़ने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली की अस्सिटेक लैब में तैयार इस विशेष टैकरिड को ईजाद करने वाले विशेषज्ञ कुनाल और पुलकित ने बताया कि आम लोग तो तकनीक का प्रयोग करते हैं। लेकिन नेत्रहीन चाहकर भी तकनीक का प्रयोग नहीं कर पाते है। इसी के चलते वे ईमेल, डाक्यूमेंट फाइल से लेकर वेब ब्राउजिंग के लिए दूसरों की ही मदद लेते हैं। इसीलिए हमने ऐसे विशेष लोगों को अपना काम अपनी मर्जी से बिना किसी की मदद लिए करने का सोचकर ही टैकरिड तैयार करने का आइडिया बनाया। टैकरिड में की-बोर्ड भी है, जिसमें वे जो चाहे टाइप कर सकते है।
विज्ञापन
इस विशेष डिवाइस को पेनड्राइव, कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस डिवाइस में स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर लगा है, जोकि लाइन बाइ लाइन आउटपुट से टेक्सचुअल कंटेट इलेक्ट्रॉनिक ब्रेल में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन
जैसे ही डिवाइस पर यूजर ओपन करेगा तो ईमेल का विकल्प आएगा, सुनने के आधार पर पता चलेगा कि इनबॉक्स, सेंड या फिर ऑल मेल में जाना है। इसी के चलते नेत्रहीन व्यक्ति भी अपना ईमेल चेक कर सकेगा। कुनाल व पुलकित ने बताया कि इस डिवाइस का नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वीआई देहरादून में ट्रायल सफल रहह़ै। छह महीने तक करीब पचास छात्रों पर इसका ट्रायल किया गया।