{"_id":"57455c2f4f1c1bb5156926b0","slug":"iim-sent-email-to-flipkart-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट से मांगी आईआईएम ने अपने छात्रों के लिए नौकरी की गारंटी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्लिपकार्ट से मांगी आईआईएम ने अपने छात्रों के लिए नौकरी की गारंटी
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
ज्वाइनिंग की निश्चित तारीख नहीं बताई
- फोटो : getty images
बड़ी कंपनियां हर साल कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्रों को नौकरियां देती हैं। नौकरी देने के लिए कंपनियां कैम्पस प्लेसमेंट के लिए आती हैं। आईआईएम और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कंपनियों की भरमार रहती है, लेकिन इस बार आईआईएम में एक विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
-कॉमर्स की जानी-मानी कंपनी फ्लिपकार्ट ने आईआईएम अहमदाबाद के छात्रों को नौकरी देने के बाद ज्वाइनिंग की निश्चित तारीख नहीं बताई है। फ्लिपकार्ट ने जिन छात्रों को नौकरी दी उन्हें जून में ज्वाइन करना था, लेकिन अब फ्लिपकार्ट ने कंपनी में कुछ बदलाव की बात कहते हुए छात्रों को दिसंबर से ज्वाइन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आईआईएम अहमदाबाद ने फ्लिपकार्ट के सीईओ बिन्नी बंसल को तल्ख शब्दों में एक ईमेल भेजा है। ईमेल में सीईओ से पूछा गया है कि, 'क्या आप इस बात की गारंटी देते हैं कि जब ज्वाइनिंग की तारीख तय हो जाएगी तब छात्रों के पास फ्लिपकार्ट की जॉब रहेगी।'
विज्ञापन
आईआईएम अहमदाबाद प्लेसमेंट चेयरपर्सन आशा कौल ने कहा, 'हमने फ्लिपकार्ट से कहा है कि अगले कुछ दिनों में एक मीटिंग बुलाकर इस मुद्दे का आपसी सहयोग से स्वीकार्य समाधान निकाला जाए।' आईआईएम अहमदाबाद ने फ्लिपकार्ट को भेजे गए ईमेल में कहा है कि, 'छात्रों ने फ्लिपकार्ट में जॉब करने के लिए अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के जॉब ऑफर को अस्वीकार कर दिया था।'
ईमेल में कहा आगे कहा गया है, 'ज्वाइनिंग की तारीख करीब आने के बाद छात्रों की ज्वाइनिंग की तारीख आगे बढ़ाने से आईआईएम अहमदाबाद के छात्र ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।'