फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IG BSF South Bengal Frontier flagged off BSF All-Women Ganga River Rafting Expedition from Tagore Vila Mandir

BSF: दक्षिण बंगाल सीमांत के IG ने ऑल-वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग टीम को दिखाई हरी झंडी, 24 को होगी यात्रा समाप्त

Wed, 18 Dec 2024 05:06 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Wed, 18 Dec 2024 05:06 PM IST
सार

महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ गंगा मिशन को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल के तहत बुधवार को सीमा सुरक्षा बल की साहसी महिला कर्मियों को आगे की यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
IG BSF South Bengal Frontier flagged off BSF All-Women Ganga River Rafting Expedition from Tagore Vila Mandir
टागौर विला मंदिर घाट से से रवाना होती बीएसएफ महिलाएं। (सांकेतिक तस्वीर))

विस्तार

महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ गंगा मिशन को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल के तहत बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 20 साहसी महिला कर्मियों वाली ऑल-वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग टीम को आगे के लिए हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


इस दिन समाप्त होगी यात्रा
टीम को आगे की गंगा सागर की शेष यात्रा के लिए बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत आईजी, आईपीएस मनिंदर पी.एस पवार टागौर विला मंदिर घाट से हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा 24 दिसंबर को डायमंड हार्बर में समाप्त होगी।
विज्ञापन


बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित गंगोत्री से गंगासागर की असाधारण यात्रा पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना में टागौर विला मंदिर घाट में यात्रा के पड़ाव के दौरान जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत आईपीएस मनिंदर पी.एस पवार शामिल हुए जबकि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली छात्रों, एन.सी.सी कैडेट्स व भारत स्काउट्स एंड गाइड उपस्थित रहे।


अभियान बीएसएफ की महिला प्रहरियों के अद्वितीय साहस का प्रमाण
इस मौके पर पवार ने बीएसएफ महिला कर्मियों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा, यह अभियान बीएसएफ की महिला प्रहरियों के अद्वितीय साहस और समर्पण का प्रमाण है। यह पहल न केवल पूरे देश में महिलाओं को प्रेरित करती है, बल्कि स्वच्छ गंगा मिशन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है। आईजी ने रिवर राफ्टरों को शुभकामनाएं देकर आगे की यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed