फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If you troubled me more then i will commit suicide along with wife, said Sakshi's MLA father

साक्षी के विधायक पिता राजेश मिश्रा बोले- ज्यादा परेशान किया तो पत्नी संग कर लूंगा आत्महत्या

Sat, 13 Jul 2019 01:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 13 Jul 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
If you troubled me more then i will commit suicide along with wife, said Sakshi's MLA father
राजेश मिश्रा (फाईल फोटो) - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा है कि उन्हें ज्यादा परेशान न किया जाए अन्यथा वे अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन


23 वर्षीय साक्षी तीन जुलाई को घर छोड़ कर चली गई थी और उसने चार जुलाई को अपने प्रेमी अजितेश से प्रयागराज में शादी कर कर ली। अजितेश अनुसूचित जाति से है। साक्षी ने एक वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया कि उनके पिता और भाई से उन्हें जान का खतरा है। साक्षी और अजितेश ने सुरक्षा को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की है। इस पर न्यायालय में 15 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


विधायक राजेश मिश्रा का कहना है कि मेरी पत्नी टीवी चैनलों और अखबारों में चल रही खबरों से इतनी परेशान हो चुकी है कि वो खुदकुशी कर लेगी। वो बीमार है और बेटी के कारण इतनी दुखी है कि उसने दवा लेना भी बन्द कर दिया है। विधायक राजेश मिश्रा ने दामाद अजितेश कुमार पर यहां तक आरोप लगाया कि वो पहले से शादीशुदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले खबर आई थी कि प्रयागराज के बेगम सराय स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर के महंत परशुराम ने साक्षी और अजितेश के विवाह प्रमाण-पत्र को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि उनके मंदिर में न तो शादी होती है न ही ऐसा कोई प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है। 


बताया जा रहा है कि अजितेश की पहले भोपाल की एक युवती से सगाई हो चुकी है। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में युवती के पिता ने कहा है कि उनकी छोटी बेटी से अजितेश की सगाई हो चुकी थी। एक शोक सभा में जाने के दौरान उन्हें अजितेश के परिवार का व्यवहार पसंद नहीं आया जिस कारण शादी से इनकार करना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed