फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If you put wrong IFSC code while transferring money online

अगर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते वक्त डाल दिया गलत IFSC कोड? जानिए क्या होगा

Thu, 17 Dec 2020 01:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
If you put wrong IFSC code while transferring money online
सांकेतिक तस्वीर

आजकल लोग किसी के खाते में  पैसा भेजने के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा लेते हैं और ऑनलाइन ही पैसा अपने खाते से दूसरे खाते में डालते हैं, लेकिन कभी सोचा है अगर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते वक्त आपने गलत आईएफएससी (IFSC) कोड डाल दिया तो क्या होगा?

विज्ञापन


लोगों के मन में ऑनलाइन पैसा डालते वक्त मन में संदेह रहता है कि कहीं अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड गलत हो गया तो क्या होगा?  क्या आपका पैसा किसी और के अकाउंट में चला जाएगा? क्या होगा ऐसी स्थिति में जानिए। 
विज्ञापन


क्या होगा अगर ट्रांजेक्शन करते वक्त गलत हो जाए आईएफएससी कोड 
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में एक गलती हो जाए तो सब कुछ खराब हो सकता है। इसलिए ट्रांजेक्शन करते वक्त आईएफएससी कोड भरने के मामले में काफी सावधानी बरतें। 

उदाहरण के तौर पर समझें कि आपका खाता किसी बैंक के दिल्ली ब्रांच में है, लेकिन ऑनलाइन ट्रांसफर करते वक्त आपने उस बैंक के दिल्ली ब्रांच के आईएफएससी कोड की जगह नोएडा के ब्रांच का आईएफएससी कोड डाल दिया तो ट्रांजेक्शन हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोड के अक्षर में हेरफेर हो लेकिन अकाउंट नंबर या और डिटेल ठीक है तो भी आपका पैसा किसी और के खाते में चला जाएगा, क्योंकि मुख्य रूप से बैंक अकाउंट नंबर देखते हैं।  


इसी तरह अगर आपने किसी नोएडा के किसी बैंक की जगह कानपुर के ब्रांच का कोड डाल दिया तो पैसा गलत अकाउंट में जा सकता है। लेकिन ऐसा तभी संभव है जब उस बैंक में किसी ग्राहक का वही अकाउंट नंबर हो जो आपने दूसरे बैंक का डाला है। लेकिन इसकी संभावना कम ही होती है। कोड और अकाउंट नंबर का मिलान नहीं होने पर ट्रांसफर कैंसिल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed