{"_id":"5b60ff834f1c1bb35d8b68df","slug":"if-the-metro-stations-are-sitting-unnecessarily-then-the-action-will-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशनों पर बेवजह बैठे हैं तो होगी कार्रवाई, सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो पुलिस ने किया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेट्रो स्टेशनों पर बेवजह बैठे हैं तो होगी कार्रवाई, सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो पुलिस ने किया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Aug 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के मेट्रो स्टेशनों को आप घूमने की जगह समझते हैं तो अब सावधान हो जाएं। दिल्ली मेट्रो प्रबंधन सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशनों पर टाइम पास करने आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
अब तक दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ऐसे लोगों को चेतावनी देकर स्टेशन परिसर से बाहर कर देती थी, लेकिन अब दिल्ली मेट्रो पुलिस सीआईएसएफ के साथ अभियान चलाकर ऐसे लोगों का चालान करेगी।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों पर हर दो मिनट पर ट्रेन की सुविधा है। इसके बावजूद कई लोग स्टेशनों पर बैठकर अक्सर समय गुजारते देखे जाते हैं। ज्यादातर इंटरचेंज स्टेशनों पर लोग प्लेटफार्म पर बैठे रहते हैं। ऐसे लोगों को सीआईएसएफ के जवान स्टेशन से बाहर कर देते हैं। पुलिस को आशंका रहती है कि ऐसे लोग मानसिक तनाव में रहते हैं और वे ट्रैक पर कूदकर आत्मघाती कदम न उठा लें।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो पुलिस उपायुक्त दीपक गौरी और सीआईएसएफ के कमांडेंट जितेंद्र राणा ने सोमवार को संयुक्त रूप से कश्मीरी गेट से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन तक गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों को कई स्टेशनों पर ऐसे लोग मिले, जो बेवजह वहां बैठे थे। ऐसे 40 लोगों की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह से बैठे लोग सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकते हैं।