फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   if the BJP comes to power again Narendra Modi and Amit Shah will work like hitler : arvind kejriwal

भाजपा फिर सत्ता में आई तो शाह-मोदी हिटलर की तरह करेंगे काम : केजरीवाल

Sat, 19 Jan 2019 04:37 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 19 Jan 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
if the BJP comes to power again Narendra Modi and Amit Shah will work like hitler : arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिटलर से तुलना की है। केजरीवाल ने कहा कि, अगर 2019 में भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह एडॉल्फ हिटलर के समान काम करेंगे। केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से केंद्र में ‘‘खतरनाक’’ भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर हराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दोराहे पर है। 

विज्ञापन
देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को तुरंत बदलने की जरूरत है। तृणमूल कांग्रेस की विशाल रैली में उन्होंने कहा, ‘‘अगर (नरेंद्र) मोदी-(अमित) शाह की जोड़ी 2019 का चुनाव जीतकर देश में शासन करती रही तो वह संविधान को बदल देगी और कभी चुनाव नहीं करवाएगी। जर्मनी में हिटलर ने जो किया था, वही होगा।’’ उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर लोगों के बीच दुश्मनी फैलाने का आरोप लगाया।

ब्रिगेड परेड मैदान में केजरीवाल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का सपना देश को टुकड़ों में बांटने का था। भाजपा सरकार लोगों के बीच रंजिश फैलाकर और धर्म, भाषा के नाम पर राष्ट्र को बांटने कर प्रयास कर उस दिशा में आगे बढ़ रही है।’’ केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में वह रोजगार के अवसर पैदा करने में नाकाम रही है और किसान भीषण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं । 


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘नोटबंदी ने रोजगार के सारे अवसरों को खत्म कर दिया और मोदी की मित्र बीमा कंपनियां किसानों के नाम पर पैसे बना रही है।’’ उन्होंने कहा कि आम चुनाव का लक्ष्य अगले प्रधानमंत्री को खोजना नहीं बल्कि मोदी और उनकी पार्टी को हटाना है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed