{"_id":"5c5313e4bdec224c164ec4f2","slug":"if-the-alliance-is-not-formed-then-bsp-will-contest-all-28-seats-in-karnataka-party-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर गठबंधन नहीं हुआ, तो बसपा कर्नाटक के सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगर गठबंधन नहीं हुआ, तो बसपा कर्नाटक के सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: विधायक
Thu, 31 Jan 2019 09:29 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, बेंगलुरु
भाषा, बेंगलुरु
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
एन महेश
कर्नाटक में बसपा के एकमात्र विधायक एन महेश ने गुरुवार को कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में गठबंधन के बारे में अभी तक कुछ भी फैसला नहीं किया है और यदि गठबंधन नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी राज्य की सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने यहां संवादाताओं से कहा कि हमलोग लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बहनजी को फैसला करना है...अगर गठबंधन हुआ तो हमें जो सीटें मिलेगी उन पर हम चुनाव लड़ेंगे। अगर कोई गठबंधन नहीं होता है तो, हम सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
महेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है और इस पर अंतिम निर्णय दो फरवरी को पार्टी की प्रदेश समिति की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ और कर्नाटक के प्रभारी एम एल तोमर समेत बहुजन समाज पार्टी के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन