फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If patient is not satisfied with treatment then action will taken on Hospital head

मरीज संतुष्ट नहीं तो अस्पताल प्रमुख की बढ़ेगी परेशानी

Tue, 10 May 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
If patient is not satisfied with treatment then action will taken on Hospital head
डेमो पिक - फोटो : Getty

केन्द्र सरकार के अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजों को यदि इलाज के दौरान कोई दिक्कत हुई और मरीज ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी तो अस्पताल प्रमुख की परेशानी बढ़ेगी। मरीज की ओर से नेगेटिव फीडबैक मिलने पर अस्पताल प्रमुख के वार्षिक गोपनीय (एसीआर) पर इसका असर पड़ेगा।

विज्ञापन


एसीआर लिखते समय मरीज के फीडबैक को ध्यान में रखा जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्यों को भी इस योजना को लागू करने की सलाह दी जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केन्द्र सरकार के अस्पतालों में जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक मरीज जब अस्पताल से इलाज कराने के बाद निकलेगा तब उसके मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा जिसमें उससे अस्पताल में इलाज कराने के अनुभव के बारे में पूछा जाएगा। यदि मरीज पहले जवाब में संतुष्ट लिख देगा तो उससे दूसरा सवाल नहीं किया जाएगा, लेकिन असंतुष्ट होने के विकल्प चुनने के बाद आपसे कई अन्य सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रमुख को इनाम दिया जाएगा

If patient is not satisfied with treatment then action will taken on Hospital head
डेमो पिक - फोटो : Getty

मरीज से पूछा जाएगा कि चिकित्सक का व्यवहार अच्छा था या नहीं, इंतजार कितनी देर करना पड़ा, जांच में कितना समय लगा, दवा मिली या नहीं, अस्पताल में सफाई व्यवस्था कैसी है? बड़े अस्पतालों में विभाग के अनुसार सवाल पूछे जाएंगे जबकि छोटे अस्पतालों में अस्पताल प्रमुख के ऊपर पूरी जिम्मेदारी होगी। 60 फीसदी या इससे ज्यादा मरीज असंतुष्ट रहे तब अस्पताल प्रमुख की परेशानी बढ़ेगी लेकिन 60 फीसदी से ज्यादा मरीज संतुष्ट रहे तो अस्पताल प्रमुख को इनाम दिया जाएगा।

मंत्रालय का कहना है कई जिला अस्पतालों में भी कम्प्यूटर के माध्यम से मरीज का पंजीकरण किया जा रहा है। जिस अस्पताल में कम्प्यूटर से मरीज का पंजीकरण किया जा रहा है वहीं इस व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed