पीएम की पाक को दो टूक, बोले- बात करनी है तो छोड़े आतंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग के दूसरे चरण में बोलते हुए कहा कि उनका सपना है कि अच्छी तरह से एकीकृत पड़ोस हो। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा पाकिस्तान अगर भारत से बात करना चाहता है तो उसे आतंक का रास्ता छोड़ना होगा। मोदी ने कहा कि उनकी इसी सोच की वजह से उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में SAARC देशों को बुलाया था। जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था। मोदी ने कहा कि जो पड़ोसी देश अहिंसा, नफरत को बढ़ावा देकर आतंकियों को भेजते हैं वह अलग रहते हैं और उनपर कोई ध्यान नहीं देता।
मोदी ने बातचीत में चीन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दो बड़े पड़ोसियों के बीच मतभेद होना आम बात नहीं हो सकती। उन्होंने आगे कहा कि रिश्ते बनाए रखने के लिए दोनों देशों को संवेदनशीलता और मूल चिंताओं के प्रति सम्मान दिखाना होगा।
A thriving well integrated neighbourhood is my dream: PM Modi at the second Raisina Dialogue in Delhi pic.twitter.com/slAxSy3PJJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) January 17, 2017
2014 में देश के लोगों ने उन्हें बहुमत देकर बदलाव की तरफ कदम बढ़ाया
इससे पहले डायलॉग को लेकर वह बोले की उन्हें काफी खुशी है। इस संबोधन में मोदी ने 2014 के चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 में देश के लोगों ने उन्हें बहुमत देकर बदलाव की तरफ कदम बढ़ाया था।
मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम है। उन्होंने आगे कहा, ‘सिर्फ अपने बारे में सोचना ना तो हमारी संस्कृति में है और ना ही स्वभाव में।’