{"_id":"5bbd305e867a55284c644a24","slug":"if-dp-yadav-was-not-fit-for-surgery-then-he-would-be-sent-back-to-jail-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपी यादव सर्जरी के लिए फिट नहीं पाए गए तो वापस जेल भेज दिया जाएगा: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीपी यादव सर्जरी के लिए फिट नहीं पाए गए तो वापस जेल भेज दिया जाएगा: सुप्रीम कोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टरों को रिपोर्ट दाखिल कर यह बताने के लिए कहा है कि डीपी यादव सर्जरी कराने के लिए फिट हैं या नहीं? शीर्ष अदालत ने डीपी यादव को चेताया है कि वह अंतरिम जमानत का फायदा उठाने की कोशिश न करें। मालूम हो कि विधायक महेन्द्र सिंह की हत्या में डीपी यादव को उम्रकैद की सजा मिली है। सर्जरी कराने के नाम पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों डीपी यादव को 15 दिनों के लिए अंतरिम जमानत दी थी।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को इस बात पर बेहद आपत्ति जताई कि अब तक डीपी यादव का ऑपरेशन पूर्व होने वाले टेस्ट नहीं हो सका है। वास्तव में पीठ ने पाया कि वायरल बुखार होने के कारण उनका टेस्ट नहीं हो पाया है। पीठ ने चेतावनी देते हुए कहा, % नाजायज फायदा उठाने की कोशिश नहीं की जाए। हम आपको दोबारा जेल में भेज देंगे। हम डॉक्टरों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।’
विज्ञापन
पीठ ने यशोदा अस्पताल के डॉक्टरों को रिपोर्ट दाखिल कर यह बताने के लिए कहा है डीपी यादव सर्जरी के लिए फिट हैं या नहीं? अगर रिपोर्ट में कहा जाता है कि वे सर्जरी के लिए फिट हैं तो हम उचित आदेश पारित करेंगे। लेकिन अगर रिपोर्ट में कहा जाता है कि वह सर्जरी के लिए फिट नहीं हैं तो उन्हें वापस जेल भेज दिया जाएगा। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन