{"_id":"5a9718204f1c1b9b248b79b1","slug":"if-donot-complete-kyc-of-e-wallet-it-would-be-difficult","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-वॉलेट केवाईसी नहीं कराई, तो अब होगी परेशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ई-वॉलेट केवाईसी नहीं कराई, तो अब होगी परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप ई-वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं और उसकी केवाईसी नहीं कराई है तो दिक्कत हो सकती है। उसके प्रमाणीकरण कराने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निकल चुकी है। 1 मार्च से ग्राहक बिना प्रमाणीकरण अपने ई-वॉलेट में पैसा जोड़ नहीं सकते, हालांकि उसमें पहले से पड़े पैसे नहीं डूबेंगे। ग्राहक चाहें तो उसमें पड़े पैसे को अपने बैंक खाते में हस्तांतरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल ई-वॉलेट की सुरक्षा एक चुनौती बनी हुई है। इसलिए आरबीआई ने ग्राहकों की सुरक्षा के साथ लेनदेन को पारदर्शी बनाने के लिए केवाईसी को अनिवार्य किया है। नए दिशा निर्देश के मुताबिक, ग्राहक केवाईसी की शर्तों को पूरा कर ई वॉलेट के जरिये दस हजार रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं।
विज्ञापन