{"_id":"5db8676f8ebc3e014a68b1af","slug":"if-bjp-fails-to-prove-trust-vote-in-maharashtra-we-will-consider-forming-government-says-ncp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विश्वास मत साबित करने में नाकाम रही तो सरकार बनाने पर करेंगे विचार: एनसीपी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा विश्वास मत साबित करने में नाकाम रही तो सरकार बनाने पर करेंगे विचार: एनसीपी
Tue, 29 Oct 2019 09:53 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही खींचतान के बीच एनसीपी ने कहा कि अगर भाजपा विश्वास मत साबित करने में नाकाम होती है तो वैकल्पिक सरकार बनाने के बारे में सोचा जा सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार को भाजपा के साथ बैठक रद्द करने के शिवसेना के फैसले के बाद यह बयान दिया।
विज्ञापन
मलिक ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अगले कुछ दिनों में देवेंद्र फडणवीस को शपथ लेने का न्योता दे सकते हैं। सवाल यह है कि क्या फडणवीस के साथ शिवसेना के मंत्री शपथ लेंगे या नहीं। शपथ लेने के बाद उन्हें अगले 14 से 15 दिन में सदन में विश्वास मत पारित करना होगा।
विज्ञापन
अगर सदन में शिवसेना सरकार गिरा देती है तो फिर वैकल्पिक सरकार बनाने के बारे में सोचा जा सकता है। तब हम विचार करेंगे कि इस स्थिति में क्या किया जा सकता है। मलिक के इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से अटकलों को हवा दे दी है। हालांकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार शिवसेना के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार कर चुके हैं।
विज्ञापन