फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If Arvind is asset to center government, then I will supend my demand: Swamy

सुब्रमण्यम सरकार की नजर में मूल्यवान तो अपनी मांग वापस ले लूंगा: स्वामी

Thu, 23 Jun 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
If Arvind is asset to center government, then I will supend my demand: Swamy
स्वामी के निशाने पर आए मुख्य आर्थिक सलाहकार - फोटो : Getty
बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि अगर दूसरे देश में कार्य करने वाला एक ऐसा भारतीय को जो भारत के ही हाथ मरोड़ने की सलाह देता हो, को माफ किया जा सकता है तो 'मैं अपनी मांग वापस ले लूंगा।'
विज्ञापन



स्वामी के इस ट्वीट के जरिए एक बार फिर से मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर निशाना साधने की कोशिश की है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'अगर केंद्र सरकार कहती है कि उन्हें अरविंद सुब्रमण्यम के बारे में सब कुछ पता है और बावजूद इसके वह एक संपदा हैं तो मैं अपनी मांग को खारिज कर दूंगा और इसकी सच्चाई को साबित करने के अवसर का इंतजार करूंगा।' इस ट्वीट के जरिए उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली के उस बयान का विरोध किया जिसमें उन्होंने अरविंद का बचाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री के बचाव के बाद स्वामी का वार

If Arvind is asset to center government, then I will supend my demand: Swamy
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम - फोटो : Getty

गौरतलब है कि अरविंद सुब्रमण्यम पर स्वामी ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली को उनके बचाव में उतरना पड़ा था। जेटली ने अरविंद के बचाव में कहा था कि सरकार को स्वामी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने समय समय पर सरकार को जरूरी मार्गदर्शन देने का काम किया है। उन्होंने अरविंद को दूसरा कार्यकाल देने का भी जिक्र किया था।



इस दौरान जब उनसे आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को दूसरा कार्यकाल नहीं देने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था।


Published By: Amit Tiwari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed