फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IEP Report: 2.8 billion people ecologically threatened areas three new countries become hotspots

IEP Report: 2.8 अरब लोगों को पारिस्थितिकी खतरे वाले क्षेत्रों में रहना पड़ेगा, तीन नए देश बने हॉटस्पॉट

Wed, 08 Nov 2023 06:17 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 06:17 AM IST
सार

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक 2.8 अरब से अधिक लोगों को गंभीर पारिस्थितिकी खतरे वाले क्षेत्रों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
IEP Report: 2.8 billion people ecologically threatened areas three new countries become hotspots
Ecological threat - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल, वायु, ध्वनि व भूमि प्रदूषण, जनसंख्या वृद्धि, अत्यधिक खाद्य असुरक्षा, संघर्ष और अन्य विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण हो रहा विस्थापन व पर्यावरण की लगातार खराब होती गुणवत्ता, कुछ ऐसे कारण हैं जो अनेक क्षेत्रों में गंभीरतम पारिस्थितिकी संकट खड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक 2.8 अरब से अधिक लोगों को गंभीर पारिस्थितिकी खतरे वाले क्षेत्रों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि, वर्तमान में 1.8 अरब लोग गंभीर पारिस्थितिकी खतरों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में 221 देशों और 3,594 उप-राष्ट्रीय क्षेत्रों में विभाजित स्वतंत्र क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जहां दुनिया की 99.99 फीसदी आबादी रहती है। 221 देशों और स्वतंत्र क्षेत्रों में से 66 को कम से कम एक गंभीर पारिस्थितिकी खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन देशों का अस्तित्व खतरे में
रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर पारिस्थितिक खतरों और कम सामाजिक लचीलेपन से पीड़ित देशों की संख्या पिछले साल तीन से बढ़कर 30 हो गई है। तीन नए देश हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं, इनमें नाइजर, इथियोपिया और म्यांमार शामिल हैं। इन देशों का तो अस्तित्व ही खतरे में है।

भारत के कई राज्य खाद्य असुरक्षा की श्रेणी में
दक्षिण एशिया अत्यधिक खाद्य असुरक्षा में रहने वाले लोगों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या वाला क्षेत्र है। क्षेत्र की 17.5 करोड़ आबादी भारी खाद्य असुरक्षा वाले उपराष्ट्रीय क्षेत्रों में रहते हैं। 2050 तक इन क्षेत्रों की खाद्य और सुरक्षा वाले लोगों की संख्या बढ़कर  21.2 करोड़ पहुंचने के आसार हैं।

भारत में खाद्य असुरक्षा से ग्रस्त राज्य उत्तर प्रदेश (पूर्वी और दक्षिण पूर्वी के कुछ हिस्से), बिहार, झारखंड,ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ भाग और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की तो बहुत बड़ी आबादी खाद्य असुरक्षा की शिकार है।

अंधाधुंध शहरीकरण भी वजह
20 सबसे प्रदूषित शहरों में से नौ भारत में और सात चीन में हैं। चीन शहरीकरण को लेकर 1960 में 16.2 प्रतिशत से बढ़कर 2020 में 61 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस अंधाधुंध शहरीकरण ने पारिस्थितिकी संतुलन को भारी नुकसान पहुंचा है।


पानी की भी समस्या 
पानी से संबंधित खतरे सबसे बड़े पारिस्थितिक खतरों में से एक हैं, जिसका दुनिया इस समय सामना कर रही है। वैश्विक स्तर पर दो अरब लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां सुरक्षित पेयजल तक पहुंच नहीं है। सबसे तनावग्रस्त क्षेत्र मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका हैं, जहां 83% आबादी अत्यंत उच्च जल तनाव के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed