फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Identify elements in Kashmir who provoke the situation: Rajnath singh

गृहमंत्री राजनाथ बोले- एक हफ्ते में कश्मीर में सामान्य करें हालात

Mon, 12 Sep 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
Identify elements in Kashmir who provoke the situation: Rajnath singh

केंद्र गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में सुरक्षा बलों को निर्देश दिए हैं कि घाटी की हिंसा के लिए युवाओं को उकसाने वाले तत्वों की तलाश करें और राज्य में एक सप्ताह के अंदर हालात सामान्य करने की कोशिश करें।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। गृह मंत्री के निवास पर आयोजित इस एक घंटे की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में गृह सचिव अनिल गोस्वामी, सचिव राजीव महर्षि, बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा और आईबी के मुखिया दिनेश्वर शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने पिछले 65 दिनों से जारी घाटी की अशांति पर चिंता जताई और सुरक्षा बलों को हिंसा भड़काने वाले तत्वों की पहचान कर हफ्तेभर के अंदर हालात सामान्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में बहुत लंबे समय से अशांत स्थिति के कारण स्कूल, कॉलेज की पढ़ाई चौपट हो चुकी है। लिहाजा सभी शिक्षण संस्थानों को जल्द खुलवाने के प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों की संख्या 80 तक पहुंची

Identify elements in Kashmir who provoke the situation: Rajnath singh

अधिकारियों ने कश्मीर घाटी तथा सीमा के मौजूदा हालात की जानकारी दी और राज्य में सामान्य स्थिति बहाली के लिए उठाए गए कदमों से गृह मंत्री को अवगत कराया। गौरतलब है कि नए सिरे से शुरू हुई झड़प के बाद कश्मीर में बीते 65 दिनों से जारी अशांति के दौरान मरने वालों की संख्या 80 तक पहुंच गई है।

तनाव और हिंसा भरे माहौल में आतंकियों की घुसपैठ और सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ पर भी इस बैठक में चर्चा हुई। इस बैठक से पहले गृह मंत्री ने बीएसएफ प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले कश्मीर के उधमपुर जिले के नबील अहमद वानी से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद गृह मंत्री ने कहा कि वानी की सफलता ने यह बता दिया है कि कश्मीर में व्यापक क्षमता है। नबील की सफलता कश्मीर के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed