{"_id":"60e89c578ebc3e9e65216ee2","slug":"icmr-will-do-clinical-trial-of-corona-therepy-collaboration-with-oxford-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कोविड-19 थेरेपी का क्लीनिकल परीक्षण करेगा आईसीएमआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
योजना: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कोविड-19 थेरेपी का क्लीनिकल परीक्षण करेगा आईसीएमआर
Sat, 10 Jul 2021 12:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:28 AM IST
सार
आईसीएमआर ने कहा कि आईसीएमआर दिल्ली, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कई केन्द्रों पर कोविड-19 रोगियों के अनुकूली प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्लीनिकल परीक्षण करने की योजना बना रहा है
विज्ञापन
ICMR
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर 'कोविड-19 थेरेपी के मूल्यांकन' के लिए क्लीनिकल परीक्षण करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए अस्पतालों से क्लीनिकल परीक्षण में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी गयी है।
विज्ञापन
आईसीएमआर ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि क्लीनिकल परीक्षण - 'इंडिया-यूके रिकवरी (कोविड -19 थेरेपी का मूल्यांकन)' कई केन्द्रों के कोविड मरीजों पर किया जाएगा और इसके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल होंगी।
विज्ञापन
आईसीएमआर ने कहा कि आईसीएमआर दिल्ली, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कई केन्द्रों पर कोविड-19 रोगियों के अनुकूली प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्लीनिकल परीक्षण करने की योजना बना रहा है, जिसका शीर्षक 'इंडिया-यूके रिकवरी (कोविड-19 थेरेपी का यादृच्छिक मूल्यांकन) है।
विज्ञापन
क्लीनिकल परीक्षण में भाग लेने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और क्षमता वाले संस्थानों/अस्पतालों से इस बारे में चर्चा की गयी है और वहां भर्ती कोविड-19 के मरीज इसमें हिस्सा लेंगे।