फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICICI branch manager arrested while taking a bribe of 50 thousand in mathura

CBI: 50 हजार की घूस लेते हुए ICICI का ब्रांच सेल मैनेजर गिरफ्तार, सीबीआई ने ऐसे बिछाया जाल

Fri, 26 Aug 2022 10:43 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 10:43 PM IST
सार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि ब्रांच सेल मैनेजर ने बाकी बचे लोन को जारी करने के लिए उससे रिश्वत के रूप में 50,000 रुपये की मांग की और उसने आईसीआईसीआई ब्रांच में ही काम करने वाले एक अन्य सेल एग्जीक्यूटिव को रिश्वत का पैसा सौंपने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
ICICI branch manager arrested while taking a bribe of 50 thousand in mathura
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मथुरा में पचास हजार की रिश्वत की मांग करने और फिर उसे स्वीकार करने के आरोप में आईसीआईसीआई भूतेश्वर ब्रांच के एक मैनेजर और एक सेल एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने भूतेश्वर के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से दस लाख रुपये का होम लोन लिया था। बैंक ने पहले चरण में शिकायतकर्ता को 3.04 लाख रुपये की ऋण राशि जारी की थी।  
विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ब्रांच सेल मैनेजर ने बाकी बचे लोन को जारी करने के लिए उससे रिश्वत के रूप में 50,000 रुपये की मांग की और उसने आईसीआईसीआई ब्रांच में ही काम करने वाले एक अन्य सेल एग्जीक्यूटिव को रिश्वत का पैसा सौंपने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के परिसरो ंकी तलाशी ली गई जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तवाजे भी बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गाजियाबाद में सीबीआई कोर्ट में विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

 
सीबीआई ने इसी तरह इससे पहले जम्मू-कश्मीर से एक राजस्व अधिकारी को दबोचा था। आरोपी अधिकारी ने शिकायकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी और उसको दो बार में जमा कराना था। लेकिन सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed