{"_id":"610a832d8ebc3eba296a8a87","slug":"ibm-working-to-set-up-a-software-lab-in-kochi-kerala-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा एलान: केरल में सॉफ्टवेयर लैब बनाएगी आईबीएम, मुख्यमंत्री विजयन ने किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ा एलान: केरल में सॉफ्टवेयर लैब बनाएगी आईबीएम, मुख्यमंत्री विजयन ने किया स्वागत
Wed, 04 Aug 2021 05:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:38 PM IST
सार
अमेरिका की प्रसिद्ध प्रौद्योगिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) केरल के कोच्चि शहर में अपनी एक लैब स्थापित करने जा रही है। आईबीएम सॉफ्टवेयर लैब्स अग्रणी वैश्विक इनेवोशन केंद्र हैं जो अगली पीढ़ी के सॉफ्टवेयर पोर्टफोलियो और क्लाउड सेवाएं तैयार और प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
आईबीएम
- फोटो : facebook.com/IBM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी आईबीएम ने बुधवार को एलान किया कि वह केरल के कोच्चि शहर में एक सॉफ्टवेयर लैब स्थापित करने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने आईबीएम के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे राज्य के आईटी विकास में बड़ी छलांग लगाने का रास्ता तैयार होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ही मंगलवार को मुख्यमंत्री, आईबीएम इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप पाटिल और आईबीएम इंडिया सॉफ्टवेयर लैब्स के वाइस प्रेसिडेंट गौरव शर्मा ने एक वर्चुअल बैठक की थी। इसमें राज्य के डिजिटल मिशन को बढ़ाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास के लिए अधिक सक्रिय भूमिका में आने के लिए मुख्यमंत्री विजयन ने आईबीएम को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, इस बात में कोई संशय नहीं है कि आईबीएम का विस्तार केरल के आईटी विकास के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने के लिए एक रास्ता तैयार करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, केरल सरकार परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए आवश्यक प्रतिबद्धता और समर्थन सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि मंगलवार को पटेल और शर्मा के साथ सार्थक चर्चा हुई थी। इसके साथ ही इस नए उपक्रम के लिए केरल का पूरा समर्थन है।
विजयन ने आगे कहा कि, केरल में बनने वाला आईबीएम का यह केंद्र, सरकार और वैश्विक ग्राहकों की आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए समाधान विकसित करने, वैश्विक डिजाइन तकनीकों, चुस्त कार्यप्रणाली और स्वचालन, डेटा और एआई सहित उन्नत तकनीकों और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।
उन्होंने कहा कि आईटी पेशेवरों और उद्यमियों के लिए केरल एक तरह का 'टैलेंट हब' है। हम राज्य में आईबीएम की ओर से प्रस्तावित विस्तार से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में नए तरीके और तकनीकी लाकर आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी विकास केंद्र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं, आईबीएम ने इसे लेकर कहा है कि प्रस्तावित विस्तार एक खुले, सुरक्षित, विकेंद्रित आर्किटेक्चक के माध्यम से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के विकास को आकार देने के अपने दृष्टिकोण से जुड़ा है। बता दें कि भारत में आईबीएम सॉफ्टवेयर लैब्स अभी बंगलूरू, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई से संचालित हो रही हैं।