फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IBA Advisory Banks should curb working hours from 10 to 2 should consider work from home as well

आईबीए की सलाह: लेन-देन के लिए 4 घंटे तय करें बैंक, वर्क फ्रॉम होम पर भी करें विचार

Fri, 23 Apr 2021 01:22 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 23 Apr 2021 01:22 PM IST
सार

इंडियन बैंक असोसिएशन (आईबीए) ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर के बैंकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बैंकों से काम के घंटे कम करने, वर्क फ्रॉम होम और केवल जरूरी सेवाएं जारी रखने जैसे कदमों पर विचार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
IBA Advisory Banks should curb working hours from 10 to 2 should consider work from home as well
बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर तरफ कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब बैंकों में वर्किंग ऑवर्स यानी कि कामकाज के घंटे कम किए जा सकते हैं। साथ ही अन्य संस्थाओं की तरह अब बैंक भी अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करा सकते हैं। दरअसल, इंडियन बैंक असोसिएशन (आईबीए) ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर के बैंकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बैंकों से काम के घंटे कम करने, वर्क फ्रॉम होम और केवल जरूरी सेवाएं जारी रखने जैसे कदमों पर विचार करने को कहा गया है।

विज्ञापन

परिस्थितियों के अनुसार फैसला लें बैंक
आईबीए के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान भी बैंकों में कामकाज को जारी रखने के लिए दो एडवाइजरी जारी की गई थी, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। अलग-अलग राज्यों में स्थिति के अनुसार लॉकडाउन, कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि एडवाइजरी में स्टेट लेवल बैंकर्स समितियों (एससीएलबी) को परिस्थितियों के मुताबिक दिशानिर्देश लागू करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

ग्राहकों के बैंक में आने का समय हो तय
एडवाइजरी में कहा गया है कि ग्राहकों के बैंक में आने और लेनदेन को लेकर एक सीमित समय तय किया जाए। यह समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के बीच हो सकता है। साथ ही यह भी कहा गया है कि डिजिटल बैंकिंग, डोर स्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाओं को प्रमोट किया जाना चाहिए। ग्राहकों को इसके लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार सेवाएं रहेंगी जारी
एडवाइजरी के मुताबिक चार तरह की सेवाएं अनिवार्य रूप से जारी रहेंगी। इनमें कैश जमा, कैश निकासी, देश-विदेश में पैसे ट्रांसफर और सरकारी ट्रांजैक्शन शामिल हैं। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगी और बैंकों की ओर से दी जाने वाली अतिरिक्त सेवाओं पर निर्णय लेंगी।

50 फीसदी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाएं
आईबीए ने एडवाइजरी के जरिये कहा है कि बैंक कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर बुलाएं। इसमें कहा गया है कि 50 फीसदी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है। वहीं, वर्क फ्रॉम होम को लेकर आईबीए ने कहा कि इस पर कर्मचारियों की कार्य की प्रकृति, उनके पद और संख्या के आधार पर बैंक निर्णय ले सकते हैं।



वैक्सीन लगवाने के लिए किया जाए प्रोत्साहित
आईबीए ने सलाह दी है कि बैंक कर्मियों को अपने और परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आईबीए ने स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी को स्वास्थ्य विभाग और स्टेट गवर्नमेंट के सहयोग से बैंक कर्मियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप की संभावना तलाशने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed