फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS officers Keerthi Jalli descended into the mud to take stock of the Assam flood affected areas

Assam Floods: बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने कीचड़ में उतरीं आईएएस अधिकारी, वायरल हुई तस्वीर

Sat, 28 May 2022 03:49 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, असम
एएनआई, असम Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 May 2022 03:49 AM IST
सार

 वायरल वीडियो में महिला आईएएस अधिकारी को एक स्थानीय से कहते हुए सुना गया कि साफ पानी की जरूरत नहीं है, मेरे पैर साफ करने के लिए मुझे बाढ़ का पानी दो।

विज्ञापन
IAS officers Keerthi Jalli descended into the mud to take stock of the Assam flood affected areas
बाढ़ प्रभावित कछार दौरे के दौरान आईएएस अधिकारी कीर्ति जल्ली। - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही में आईएएस दंपति संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा की दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं का दुरुपयोग करने के लिए आलोचना की जा रही है। वहीं असम की एक आईएएस अफसर ने सरलता की मिसाल पेश की है। आईएएस अधिकारी कीर्ति जल्ली को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए कीचड़ से गुजरते देखा गया। 

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी कीर्ति जल्ली असम के कछार की उपायुक्त (डीसी) हैं। उनकी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सेवा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए कई नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर कीर्ति जल्ली की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में महिला आईएएस अधिकारी को एक स्थानीय से कहते हुए सुना गया कि साफ पानी की जरूरत नहीं है, मेरे पैर साफ करने के लिए मुझे बाढ़ का पानी दो। जानकारी के अनुसार कीर्ति जल्ली ने 25 मई को बोरखोला विकासखंड के गांव चेसरी जीपी (ग्राम पंचायत) के बाढ़ और कटाव प्रभावित क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया था जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जिलों में अब भी पानी भरा
असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन 22 जिलों में अब भी पानी भरा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक, कचार जिले के सिलचर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की तादाद 25 हो गई है। विभिन्न जिलों में फिलहाल 6,50,400 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ ने सबसे ज्यादा नागांव जिले को प्रभावित किया है। यहां 3.51 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके बाद कचार जिले में दो लाख और होजई में 44,500 लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार सुबह बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 7.2 लाख थी।


वन्य प्राणियों को बचाने के इंतजाम
असम के वन विभाग ने राष्ट्रीय पार्कों, वन्यजीव अभयारण्यों में एक सींग वाले गैंडे समेत वन्य प्राणियों को बाढ़ के कहर से बचाने के लिए इंतजाम किए हैं। असम के वन मंत्री परिमल सुकलबैद्य ने बताया, हर साल की तरह बाढ़ के समय वन्यजीवों के लिए तमाम जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed