फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS officer Tukaram Mundhe transferred for 24th time in 21 years of service

महाराष्ट्र: IAS तुकाराम का 21 साल में 24वीं बार तबादला, अब आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव के रूप में तैनाती

Tue, 31 Mar 2026 11:21 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 31 Mar 2026 11:21 PM IST
सार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने 21 साल के करियर में उनका 24वीं बार तबादला किया है। इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों जैसे अश्विनी भिडे, विकास चंद्र रस्तोगी और लोकेश चंद्र को भी नए विभागों में जिम्मेदारी दी गई है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
IAS officer Tukaram Mundhe transferred for 24th time in 21 years of service
तुकाराम मुंढे - फोटो : एक्स/तुकाराम मुंढे

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंढे का मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने तबादला कर दिया। यह उनका 21 साल के करियर में 24वीं बार तबादला है। ईमानदार छवि के अधिकारी माने जाने वाले मुंढे उन कई आईएएस अधिकारियों में हैं, जिनका सरकार ने तबादला किया है। इनमें अश्विनी भिडे, विकास चंद्र रस्तोगी और लोकेश चंद्र भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि मुंढे अभी दिव्यांग कल्याण विभाग में सचिव थे, उन्हें अब राज्य सचिवालय में आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास, राजस्व और वन विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें एक साल से भी कम समय पहले अगस्त 2025 में दिव्यांग कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया था।
विज्ञापन


बीएमसी के 154 के इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त की नियुक्ति
अश्विनी भिडे मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थीं। उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी हैं, जो भारत की सबसे अमीर नगर निकाय के 154 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास चंद्र रस्तोगी को मिली अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
विकास चंद्र रस्तोगी कृषि और पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। उन्हें वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्तीय सुधार) बनाया गया है।


ये भी पढ़ें: कांग्रेस का दावा- एफसीआरए संशोधन को जबरदस्ती पारित कराने की कोशिश में BJP, सांसदों को सत्र में शामिल होने के निर्देश

लोकेश चंद्र मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त
लोकेश चंद्र महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेश थे। उन्हें मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। विनिता वैद सिंघल आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास, राजस्व और वन विभाग की प्रधान सचिव थीं। उन्हें मृदा और जल संरक्षण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी परिमल सिंह मुंबई में नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना के परियोजना निदेशक थे। उन्हें मंत्रालय में कृषि और संबद्ध विभागों का सचिव बनाया गया है। पृथ्वीराज बी पी पुणे के अतिरिक्त नगर आयुक्त थे। उन्हें मुंबई के पास वसई-विरार नगर निगम का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed