फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love

मसूरी की वादियों में ट्रेनिंग के दौरान युवा IAS फरमा रहे इश्क, शादी कर बना रहे रिकॉर्ड

Wed, 18 Jul 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love
athar aamir, tina dabi
मसूरी की वादियों में ट्रेनिंग के दौरान युवा आईएएस अधिकारी नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। यहां ट्रेनिंग के लिए पहुंच रहे अधिकारी इश्क कर बैठते हैं और बाद में शादी कर लेते हैं। ऐसे जोड़ों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ये अधिकारी मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी में ट्रेनिग के लिए आते हैं। इनमें ज्यादातर को यहीं प्यार हो जाता है और फिर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं। 
विज्ञापन

IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love
athar aamir, tina dabi
हालही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें किसी ने अपने सीनियर तो कई ने अपने जूनियर से शादी रचा ली है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी यहां कई जोड़ों ने यहां रहते शादी रचाई है। लेकिन इतनी तादाद में पहली बार है जब इन अधिकारियों ने ट्रेनिंग के दौरान शादी की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love
mussoorie
इनमें सबसे चर्चित शादी अतहर आमिर खान और टीना डाबी की रही। यह दोनों ही 2015 बैच के टॉपर रहे हैं। टीना डाबी ने पहला स्थान तो अतहर आमिर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों की शादी काफी सुर्खियों में भी रही। अतहर कश्मीरी मुस्लिम है तो टीना डाबी हिंदू दलित परिवार की बेटी है। 
विज्ञापन

IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love
टीना डाबी और अथर आमिर उल शफी खान
बता दें कि मसूरी बेहद खूबसूरत और रोमांटिक जगह है। यह भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की भी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। वह हर साल अपने परिवार के साथ यहां आते हैं। 

IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love
mussoorie
ऐसे ही यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद युवा यहां आते हैं और ट्रेनिंग के दौरान ही उन्हें इन हसीन वादियों में प्यार हो जाता है। जिसके बाद वह शादी कर लेते हैं।

IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love
tina dabi - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इन होने वाली शादियों के बाद सरकार को भी थोड़ी सी परेशानी उठानी पड़ती है। क्योंकि इनमें से बाद में किसी एक का कैडर बदलना पड़ता है। ताकि दोनों एक ही राज्य में काम कर सकें।  

IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love
mussoorie
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को एक ही कैडर राज्य प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए सेवा नियमों को बदल कर दिया है।

IAS officer in Mussoorie proceedings are married after Love
mussoorie
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) में पति पत्नी अपने घर कैडर होने का विकल्प चुन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed