{"_id":"6712285853ae3a9df10bfd9f","slug":"iaf-personnel-son-swept-away-by-strong-water-currents-in-river-kameng-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: वायु सेना कर्मी और उसका बेटा कामेंग नदी के तेज बहाव में बहे, तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: वायु सेना कर्मी और उसका बेटा कामेंग नदी के तेज बहाव में बहे, तलाश जारी
Fri, 18 Oct 2024 02:50 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:50 PM IST
सार
सलोनी बाड़ी स्थित वायु सेना कैंप में तैनात हवलदार वापी घोष गुरुवार शाम अपनी पत्नी और बेटे के साथ घूमने के लिए भालुकपुंग गए थे।
विज्ञापन
नदी के तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र
- फोटो : ANI
विस्तार
एक वायु सेना कर्मी और उनका 14 का बेटा कामेंग नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों को अब तक बचाया नहीं जा सका है। रक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक पिता-पुत्र की तलाश जारी है। बताया जाता है कि सलोनीबाड़ी स्थित वायु सेना कैंप में तैनात हवलदार बापी घोष गुरुवार शाम अपनी पत्नी और बेटे के साथ घूमने के लिए भालुकपुंग गए थे।
विज्ञापन
यहां उनका बेटे का पैर फिसल गया और वह कामेंग नदी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए घोष भी नदी में कूद गए और दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। वायुसेना कर्मी की पत्नी की चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है।