{"_id":"5f809fc7049b080bd367195c","slug":"iaf-personnel-gajanad-yadava-and-ak-tiwari-achieves-new-record-of-highest-skydive-landing-at-khardungla-pass-on-airforce-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना दिवस पर दो जवानों ने रचा इतिहास, बनाया स्काईडाइव लैंडिंग का नया रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना दिवस पर दो जवानों ने रचा इतिहास, बनाया स्काईडाइव लैंडिंग का नया रिकॉर्ड
Fri, 09 Oct 2020 11:32 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Skydive landing
- फोटो : Defence Pro Palam
पूरे देश में आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस मनाया गया। इस दौरान वायुसेना के जवानों ने जमकर करतब दिखाए। इसी क्रम में लद्दाख में वायुसेना के दो जवानों ने खारदुंगला दर्रे में 17982 फीट की ऊंचाई पर जाकर स्काईडाइव लैंडिंग के अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
वायुसेना ने इस उपलब्धि पर बताया कि विंग कमांडर गजानंद यादव और वारंट अधिकारी एके तिवारी ने सी-130 जे विमान से सफल स्काइडाइविंग की। इसके बाद वो लेह के खारदुंगला दर्रे में उतरे।
विज्ञापन
वायुसेना ने कहा कि कम वायु घनत्व और बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाकों के साथ वहां पर ऑक्सीजन का स्तर भी काफी कम था, जिस वजह से लैंडिंग बेहद ही चुनौतीपूर्ण थी। इसके बावजूद जवानों ने सभी बाधाओं को पार करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया। वायुसेना के अधिकारियों ने दोनों को इस रिकॉर्ड के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
#WATCH: Wg Cdr Gajanad Yadava & Warrant Officer AK Tiwari create new record of highest skydive landing at Khardungla Pass, Leh at altitude of 17982 ft, breaking their own record. They carried out the jump from C-130J aircraft on Oct 8, to celebrate 88th Air Force Day.(Source:IAF) pic.twitter.com/nLbEAWMp2m
— ANI (@ANI) October 9, 2020
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय वायुसेना टीम भावना, शारीरिक और मानसिक साहस के गुणों को स्थापित करने के उद्देश्य से हमेशा अपने कर्मियों के लिए साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देती रही है। वायुसेना ने हमेशा युवा हवाई योद्धाओं को साहसिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर क्षमता निर्माण और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए हैं।
यह अनूठी उपलब्धि एक बार फिर चुनौतियों के बावजूद नई ऊंचाइयों को मापने के लिए भारतीय वायुसेना की क्षमता को दर्शाती है और मिशन, अखंडता और उत्कृष्टता के हमारे आदर्श वाक्य के लिए प्रतिबद्ध है।