फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Dinner Menu: Indian Air Force Serves ‘Taste of Victory’ with Dishes Named After Pakistani Airbases

IAF: वायुसेना के डिनर मेन्यू में PAK सैन्य ठिकानों का जिक्र, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया पोस्ट

Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
सार

IAF Dinner Menu: भारतीय वायुसेना के एयर फोर्स डे डिनर में इस बार कथित तौर पर कुछ खास देखने को मिला। डिनर मेन्यू में शामिल व्यंजनों के नाम पाकिस्तान के ठिकानों पर रखे गए थे। यह मेन्यू सिर्फ खाने का नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के साहस, शौर्य और जीत का प्रतीक बना।

विज्ञापन
IAF Dinner Menu: Indian Air Force Serves ‘Taste of Victory’ with Dishes Named After Pakistani Airbases
वायुसेना के खाने में PAK के एयरबेस - फोटो : एक्स@iaf_mcc / एक्स@KirenRijiju

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने इस बार एयर फोर्स डे पर सिर्फ आसमान में ही नहीं, बल्कि डिनर टेबल पर भी कथित तौर पर अपना जज्बा दिखाया। एयर फोर्स डे डिनर का जो मेन्यू हाल ही में सामने आया है, उसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से ए्क्स पर साझा किए गए इस खास डिनर के मेन्यू में रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, भोलारी पनीर मेथी मलाई, रफीकी रारा मटन, बहावलपुर नान और मुजफ्फराबाद कुल्फी शामिल थे। इन नामों का सीधा संबंध पाकिस्तान के उन इलाकों से है, जहां भारतीय वायुसेना ने अपने सफल ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा कि एयर फोर्स डे के खास मौके पर भारतीय वायुसेना ने जो डिनर मेन्यू तैयार किया है, वह हमारे वीर जवानों के साहस और गौरव का प्रतीक है। इस मेन्यू में पाकिस्तान के उन एयरबेस के नाम शामिल हैं, जिन्हें वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया था।

विज्ञापन

 


समारोह में शामिल हुए परिजन जवानों के साहस पर जताया गर्व
स्थापना समारोह में वायुसेना में तैनात जवानों के परिजन भी शामिल हुए। उनका उत्साह देखते बन रहा था। किसी की मां तो किसी की पत्नी व बेटी माैजूद थीं। देश के दूरदराज क्षेत्रों से आए परिजनों ने अपनों की वीरता पर गर्व जताया। ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा या पति न केवल उनकी चिंता करते हैं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Gaza Peace Plan: ट्रंप-नेतन्याहू को फोन कर PM मोदी ने गाजा में शांति पर दी बधाई; आतंकवाद और व्यापार पर भी बात

भारतीय वायुसेना ने इन जगहों में मचाई थी तबाही
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई एयरबेस और आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त कार्रवाई की थी। भोलारी से लेकर मुरीदके एयरबेस तक, भारतीय वायुसेना ने सटीक हमलों से दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर दिया था। किरेन रिजिजू ने अपने ट्वीट में जिन स्थानों का उल्लेख किया है, वे वही जगहें हैं जिन्हें वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर में निशाना बनाया था।

ये भी पढ़ें:- कफ सिरप कांड: अब पश्चिम बंगाल ने भी लगाया कोल्ड्रिफ पर बैन; एमपी में इससे 20 से ज्यादा बच्चों की हुई है मौत

प्रदर्शनी में राफेल और  हरक्यूलिस से लेकर मिग-21 का रहा आकर्षण
स्थापना दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों को प्रदर्शनी में रखा गया। इस माैके पर आखिरी बार प्रदर्शनी में सजाया गया मिग-21 और राफेल, सुखोई एसयू-30, एमकेआई व मिग-29 जैसे लड़ाकू विमान आकर्षण का केंद्र रहे। इनके साथ-साथ भारत के स्वदेशी विमानों ने भी प्रदर्शनी में लोगों को आकर्षित किया। लोगों ने यादें संजोने के लिए अलग-अलग एयरक्राफ्ट के साथ फोटो खिंचाई। भारतीय स्वदेशी विमान नेत्र एईडल्व्यू एंड सी, सी-17 ग्लोबमास्टर III, स्वदेशी आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली,C-130J हरक्यूलिस, लॉन्गबो रडार से लैस अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर के साथ ही एक एस-बैंड रोहिणी रडार भी प्रदर्शनी का हिस्सा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed