फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF dark night airlift to rescue Army jawan injured in forward area IAF C-130J aircraft

IAF: रात में भारतीय वायुसेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, घायल जवान को चार घंटे में लद्दाख से पहुंचाया दिल्ली

Fri, 12 Apr 2024 11:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Apr 2024 11:55 AM IST
सार

शुक्रवार को भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की। भारतीय वायुसेना ने पोस्ट में कहा कि एक मशीन चलाने के दौरान भारतीय सेना के एक जवान का हाथ कट गया। उसे बचाने के लिए छह से आठ घंटे का समय दिया गया था।

विज्ञापन
IAF dark night airlift to rescue Army jawan injured in forward area IAF C-130J aircraft
घायल भारतीय जवान को बचाया गया - फोटो : X/Indian Air Force

विस्तार

भारतीय सेना के एक जवान का हाथ मशीन चलाने के दौरान कट गया, जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर रात में आईएएफ-सी 130 जे के जरिए लद्दाख से नई दिल्ली के अस्पलात में लाया गया। सेना के रिसर्च रेफेरल (आर एंड आर) अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई और उनके कटे हुए हाथ को वापस जोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


चार घंटे में जवान को पहुंचाया गया लद्दाख से दिल्ली
सूत्रों ने बताया कि घटना बुधवार की है। उन्हें पहले लेह हवाई अड्डा पहुंचाया गया और फिर वहां से सुपर हर्क्यूल्स ने उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचाया। लेह से दिल्ली तक पहुंचाने में चार घंटे का समय लगा। भारतीय सेना और वायुसेना के बीच के समन्वय के कारण ही उनका ऑपरेशन सही समय पर हो गया। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
शुक्रवार को भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की। भारतीय वायुसेना ने पोस्ट में कहा, "मशीन चलाने के दौरान भारतीय सेना के एक जवान का हाथ कट गया। उसे बचाने के लिए छह से आठ घंटे का समय दिया गया था। आईएएफ-सी 130 जे को एक घंटे के भीतर तैयार किया गया और जवान को सही समय पर दिल्ली के आर एंड आर अस्पताल में भेजा गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि रात के समय सेना के जवान को एयरलिफ्ट किया गया। इस दौरान एनवीजी (नाईट विजन गोगल्स) का इस्तेमाल किया गया था। एक्स पर पोस्ट करते हुए वायुसेना ने कहा, "रात में एनवीजी पर लद्दाख से अंधेरी रात में एयरलिफ्ट के कारण घायल जवान को सही समय पर उचित चिकित्सा मिली। मेडिकल टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की।" बता दें कि पिछले साल अप्रैल 2023 में संघर्षग्रस्त सूडान से सी 130 जे के जरिए कई लोगों को रेस्क्यू किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed