फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Cup and Eastern Air Command Cup annual horse racing competitions were successfully organized

आरसीटीसी: आईएएफ घुड़दौड़ कप के विजेता रहे 'डुबई प्रिंसेस', ईएसी कप में 'कन्या काशी' ने मारी बाजी

Fri, 24 Jan 2025 11:52 PM IST
शिव शुक्ला एन अर्जुन, अमर उजाला
एन अर्जुन, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 24 Jan 2025 11:52 PM IST
सार

कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना 20 फरवरी 1847 को हुई थी। यह ब्रिटिश काल में भारत का प्रमुख घुड़दौड़ संगठन बन गया था और इसका उद्देश्य कलकत्ता में घुड़दौड़ के सभी पहलुओं को नियंत्रित करना था।

विज्ञापन
IAF Cup and Eastern Air Command Cup annual horse racing competitions were successfully organized
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के राजकीय कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) मैदान में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) कप और ईस्टर्न एयर कमांड (ईएसी) कप का वार्षिक घुड़दौड़ का प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में विजेता टीम को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और ईएसी के एयर मार्शल सूरत सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान वायु सेना की बैंड ने सबका मन मोहा।
विज्ञापन


भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को आरसीटीसी मैदान में काफी गहमागहमी थी। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) कप और ईस्टर्न एयर कमांड (ईएसी) कप की घुड़दौड़ गुरुवार को राजकीय कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) में आयोजित की गई। यह रेस हर साल नब्बे के दशक में अपनी स्थापना के बाद से आयोजित की जाती रही हैं।
विज्ञापन


Image preview
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने बताया कि इस साल की रेस गुरुवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर सेना, नौसेना और तट रक्षक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। आईएएफ की ओर से ट्रॉफी का वितरण वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और ईएसी के एयर मार्शल सुरत सिंह ने किया।


इस वर्ष आईएएफ कप की विजेता 'डुबई प्रिंसेस' और जॉकी पी. ट्रेवर रहे, जबकि ईएसी कप 'कन्या काशी' और जॉकी एस. सकलैन ने जीता। इस आयोजन में वायु सेना बैंड की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उल्लेखनीय है कि कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना 20 फरवरी 1847 को हुई थी। यह ब्रिटिश काल में भारत का प्रमुख घुड़दौड़ संगठन बन गया था और इसका उद्देश्य कलकत्ता में घुड़दौड़ के सभी पहलुओं को नियंत्रित करना था। 1912 में जब किंग जॉर्ज V ने रेस का दौरा किया, तो क्लब ने अपने नाम में 'राजकीय' शब्द जोड़ा और इस प्रकार यह राजकीय कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) बन गया। आरसीटीसी कोलकाता में दो वार्षिक प्रतियोगिताएँ, अर्थात् आईएफ कप और ईएसी कप आयोजित की जाती हैं। यह कप 1996 में आईएएफ द्वारा स्थापित किए गए रोलिंग ट्रॉफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed