{"_id":"63eece306fbe5701630a0675","slug":"iabca-strengthening-india-australia-relations-was-established-10-years-ago-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IABCA: भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को मजबूत कर रहा आईएबीसीए, 10 साल पहले की गई थी स्थापना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IABCA: भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को मजबूत कर रहा आईएबीसीए, 10 साल पहले की गई थी स्थापना
Fri, 17 Feb 2023 06:16 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:16 AM IST
सार
आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा कि वह आईएबीसीए के नए-नए क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत करने की संभावना तलाशने का फैसला काबिले तारीफ है। गौरतलब है कि आईएबीसीए की स्थापना दस साल पहले आस्ट्रेलिया में की गई थी। इसका सबसे बड़ा आयोजन ग्लोबल लीडर्स फोरम और पुरस्कार समारोह है।
विज्ञापन
आईएबीसीए का कार्यक्रम।
- फोटो : Twitter@AIinstitute
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल का मानना है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच व्यापारिक और सामुदायिक संबंधों को बढ़ावा देने में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया बिजनेस एंड कम्युनिटी एलायंस (आईएबीसीए) की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
रिश्तों के हर पहलू पर आईएबीसीए ने काम किया है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बुधवार को एक होटल में आईएबीसीए ग्लोबल लीडर्स फोरम और अवार्ड समारोह में बोल रहे थे। इसमें आईएबीसीए की सीईओ सोनिया सादिक गांधी समेत दोनों देशों के अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ और नवोन्मेषी मौजूद थे। इस दौरान करीब 400 प्रतिभागियों में से 14 को पुरस्कृत किया गया। आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा कि वह आईएबीसीए के नए-नए क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत करने की संभावना तलाशने का फैसला काबिले तारीफ है। वहीं, आस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त रहे अनिल वाधवा ने कहा कि आईएबीसीए बेशक महज दस साल पुराना है, लेकिन इस बीच इसने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में केंद्रीय भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
आज यह व्यापारियों, लोगों व संस्थानों के बीच को संबंधों को बेहतर करने का अग्रणी फोरम बन गया है। इस साल आईएबीसीए ने भारत के नई दिल्ली व मुंबई में कार्यक्रम करके अपनी ताकत दिखाई है। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया में साक्षरता की स्थिति पर तुलनात्मक अध्ययन करने वाली सुजलोन समूह के उपाध्यक्ष गिरीश तांती ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
दस साल पहले की गई स्थापना
गौरतलब है कि आईएबीसीए की स्थापना दस साल पहले आस्ट्रेलिया में की गई थी। इसका सबसे बड़ा आयोजन ग्लोबल लीडर्स फोरम और पुरस्कार समारोह है। अब तक इसके सारे आयोजन आस्ट्रेलिया में हुए हैं। पहली बार 13-17 फरवरी को आईएबीसीए ने अपने कार्यक्रम आस्ट्रेलिया से बाहर भारत की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में किया। इस दौरान आस्ट्रेलिया और भारत के उद्यमियों को पुरस्कृत किया गया।
विजेताओं के नाम
- यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर : खुशहाल व्यास (वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, जस्टिस क्लीनिक)
- बिजनेस लीडर : जय हीरा (साइबर ट्रांसफॉर्मेशन)
- मैनेजिंग डायरेक्टर : डॉ. राज खिल्लन (हेल्थकेयर अवेयरनेस सोसाइटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया)
- कम्युनिटी सर्विसेज एक्सिलेंस अवार्ड : लिटिल इंडिया हैरिस पार्क बिजनेस एसोसिएशन (व्यक्तिगत)
- कम्युनिटी सर्विसेज एक्सिलेंस अवार्ड : गो आईटी गर्ल्स वर्क एक्सपीरियंस प्रोग्राम, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (प्रतिष्ठान)
- आईएबीसीए बिजनेस वुमेन ऑफ द ईयर : प्रियंका बेरानी, हेल्दी स्माइल्स डेंटल ग्रुप
- आईएबीसीए ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंपैक्ट अवार्ड : विनोद डेनियल (इंडिया विजन इंस्टीट्यूट, व्यक्तिगत)
- आईएबीसीए ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंपैक्ट अवार्ड : केएएस ग्रुप एशिया (संस्थान)
- ऑस्ट्रेलिया इंडिया साइंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट अवार्ड : डाॅ. सोनू भास्कर, ग्लोबल हेल्थ न्यूरोलॉजी लैब (व्यक्तिगत)
- एक्सिलेंस इन इनोवेशन-द एवॉल्यूशन
- एक्सिलेंस इन ट्रेड एवं इंवेस्टमेंट-फ्लेवरटेक पीटीवाई लिमिटेड
- एक्सिलेंस इन पार्टनरशिप-ऑस्ट्रेलियन काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च, दिल्ली सरकार
- एसएमई ऑफ द ईयर : कोरल हेल्थकेयर
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड : ऑस्ट्रेलिया में भारत के पूर्व उच्चायुक्त एवं ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड में मौजूदा उच्चायुक्त हरमिंदर सिद्धू