फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I will personally invite Kuki-Zo MLAs to attend upcoming assembly session says Manipur CM

Manipur: क्या आगामी विधानसभा सत्र में भाग लेंगे कुकी और जो समुदाय के विधायक? सीएम बीरेन बोले- आमंत्रण भेजूंगा

Thu, 25 Jul 2024 03:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 25 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वे कुकी और जो समुदाय विधायकों को विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजेंगे। पिछले दो विधानसभा सत्रों में कुकी और जो समुदाय के विधायकों ने भाग नहीं लिया था।

विज्ञापन
I will personally invite Kuki-Zo MLAs to attend upcoming assembly session says Manipur CM
मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

31 जुलाई से मणिपुर विधानसभा के सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वे कुकी और जो समुदाय विधायकों को विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजेंगे। 

विज्ञापन


मैं व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजूंगा- सीएम बीरेन
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने संवाददातों से कहा, ‘मैं विधानसभा की तरफ से और व्यक्तिगत रूप से कुकी और जो समुदाय के विधायकों को निमंत्रण भेजूंगा। उन्हें हमारे साथ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होना चाहिए। हम उनका साथ देने के लिए तैयार हैं।’ आपको बता दें कि मणिपुर विधानसभा के छठे सत्र की शुरुआत 31 जुलाई से हो रही है। विधानसभा सत्र छह अगस्त तक चलेगा। गौरतलब है कि राज्य में चल रही जातीय हिंसा की वजह से दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ कुकी समुदाय के 10 विधायकों ने पिछले दो विधानसभा सत्रों में भाग नहीं लिया था। मणिपुर विधानसभा का पांचवा सत्रा 28 फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चला था। इसके अलवा बीते वर्ष 29 अगस्त को चौथे सत्र की शुरुआत हुई थी लेकिन, यह सिर्फ 11 मिनट ही चल पाया था। चौथे सत्र में कुकी और जो समुदाय के किसी भी विधायक ने हिस्सा नहीं लिया था। 
विज्ञापन


दिल्ली दौरे की भी जानकारी दी 
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इस दौरान अपने दिल्ली दौरे की भी जानकारी दी। दिल्ली दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने जा रहा हूं। वहां अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन होने जा रहा है और मैं वहां कई मुद्दों पर चर्चा करूंगा। इस दौरान मैं राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी दूंगा और ताजा हालातों के तत्काल समाधान की मांग करूंगा। मुझे आशा है कि बातचीत के परिणाम सकारात्मक होंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जिरिबाम जिले में बुधवार को आगजनी की घटना
आपको बता दें कि मणिपुर के जिरिबाम जिले में बुधवार रात को आगजनी की खबरें सामने आईं थीं। इस बारे में सीएम बीरेन ने कहा, ‘मैंने दोनों ही समुदायों के नेताओं से बात की है और बुधवार की घटना को लेकर जांच भी शुरू की गई है। इस घटना में किसी भी समुदाय के शामिल नहीं होने संकेत मिले हैं। पुलिस लगातार इस घटना के जिम्मेदार लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ऐसा लग रहा है कि कुछ लोगों को समूह हिंसा को भड़काना चाहता है।’ बुधवार की रात को अज्ञात लोगों ने जिरिबाम जिले के बोरोबेकरा में एक खाली घर को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिले में हिंसकर घटनाओं के बाद घर के मालिक ने घर खाली कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed