फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'I will never get my daughter back', father's pain expressed after the murderer was acquitted

AP Techie Murder: 'मुझे बेटी कभी वापस नहीं मिलेगी', हत्यारे को बरी किए जाने पर छलका पिता का दर्द; कही यह बात

Wed, 29 Jan 2025 03:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मछलीपट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मछलीपट्टनम Published by: बशु जैन Updated Wed, 29 Jan 2025 03:04 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश की 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाने वाले व्यक्ति को बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पीड़िता के पिता ने निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम अब सब कुछ भगवान पर छोड़ रहे हैं। अब हम कुछ और नहीं कर सकते। अब चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे मेरी बेटी वापस नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
'I will never get my daughter back', father's pain expressed after the murderer was acquitted
सुप्रीम फैसले से पिता निराश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश की 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाने वाले व्यक्ति को बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पीड़िता के पिता ने निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम अब सब कुछ भगवान पर छोड़ रहे हैं। अब हम कुछ और नहीं कर सकते। अब चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे मेरी बेटी वापस नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश की 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित हत्या के मामले में अभियोजन मामले में 'बड़ी खामियां' देखते हुए मौत की सजा पाए व्यक्ति को बरी कर दिया था। मामले में न्यायमूर्ति बीआर गवई, प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा था कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चंद्रभान सुदाम सनप के खिलाफ दोषसिद्धि को बरकरार रखना बेहद असुरक्षित होगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पीड़िता के पिता ने कहा कि हम क्या कर सकते हैं? हमें पता ही नहीं था कि क्या हो रहा है। हमें यह भी नहीं पता कि आरोपी सनप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन हम क्या करें? मैं इसे भगवान पर छोड़ता हूं। अब चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे मेरी बेटी वापस नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला अदालत, विशेष अदालत और महिला अदालत ने मेरी बेटी के हत्यारोपी सनप को दोषी ठहराया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश  बरकरार रखा, लेकिन पता नहीं सर्वोच्च न्यायालय में क्या हुआ? 10 साल पहले की बात है। क्या कहूं? 10 साल पहले हमें लगा था कि कुछ न्याय हुआ है। अब यह पूरी तरह बदल गया है। मुझे कारण नहीं पता। मैं फिर से 10 साल पहले के अपने दुख भरे दिनों को याद करता हूं कि कैसे मैंने मुंबई में कष्ट झेले थे।

मृतका के पिता ने मुंबई पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बहुत सावधानी बरती। पुलिस ने क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। पुलिस को आरोपी के घर से मेरी बेटी का पहचान पत्र और अन्य सामान भी मिला था। चूंकि कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। इसलिए पुलिस ने पर्याप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किए और सही व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने कहा कि मैं अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता क्योंकि मैं अपने आखिरी दिन शांति से बिताना चाहता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने में असमर्थ हूं। समस्या यह है कि मैं 70 साल से अधिक उम्र का हूं। मेरे लिए अपने घर से हिलना-डुलना बहुत मुश्किल है। मैं एक सेवानिवृत्त व्यक्ति हूं और मेरी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है, वह मधुमेह की रोगी है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं इस उम्र में संपर्क कर सकता हूं। 


ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास मिला था जला-सड़ा शव
10 साल पहले आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम की एक 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्रिसमस की छुट्टी के बाद 5 जनवरी, 2014 को मुंबई लौटी और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर ट्रेन से उतरी, जहां उसे आखिरी बार जीवित देखा गया था। सेलफोन पर उससे संपर्क करने के कई बार असफल प्रयासों के बाद, उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। करीब 10 दिनों तक चली खोजबीन के बाद, कंजुरमार्ग इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास झाड़ियों में एक जला हुआ और सड़ा शव मिला। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मामले में चंद्रभान सुदाम सनप को गिरफ्तार किया और उस पर तकनीकी विशेषज्ञ के साथ बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed