{"_id":"6852701a501534cd62061633","slug":"i-will-give-a-reward-of-rs-11-lakh-for-killing-the-person-who-converts-statement-of-maharashtra-bjp-mla-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'धर्मांतरण कराने वाले को मारने पर दूंगा 11 लाख का इनाम', महाराष्ट्र के BJP विधायक का भड़काऊ बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'धर्मांतरण कराने वाले को मारने पर दूंगा 11 लाख का इनाम', महाराष्ट्र के BJP विधायक का भड़काऊ बयान
Wed, 18 Jun 2025 01:22 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:22 PM IST
सार
सांगली में पिछले दिनों 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाए जाने पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने भड़काऊ बयान दिया।
विज्ञापन
भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने भड़काऊ बयान दिया है। सांगली में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले व्यक्ति को जो भी मारेगा, उसे मैं व्यक्तिगत तौर पर 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने यह बयान सांगली में ससुराल की ओर से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाले जाने के बाद महिला के आत्महत्या करने के मामले में दिया।
ये भी पढ़ें: एडीजीपी के निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से पूछा सवाल, कहा- मनोबल गिराते हैं ऐसे आदेश
विज्ञापन
सांगली में पिछले दिनों 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने आत्महत्या कर ली थी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले ईसाई धर्म का पालन करते थे। वह महिला ऋतुजा को अपने साथ चर्च जाने, बाइबल पढ़ने और प्रार्थना करने के लिए मजबूर करते थे। वह मना करती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इन सबसे परेशान आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि जो कोई भी धर्मांतरण का काम करता है और अगर हमारे लोग उस व्यक्ति की हत्या करते हैं तो मैं व्यक्तिगत रूप से उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने अपने बयान में सैराट फिल्म का भी जिक्र किया।
ये भी पढ़ें: बेगमपेट हवाई अड्डे को बम की धमकी वाला मेल मिला; बम निरोधक दस्ता परिसर की गहन तलाशी लेने में जुटा
सैराट फिल्म क्या थी
सैराट के एक मराठी फिल्म थी। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है दोनों अपने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ते हैं लेकिन अंत में इस प्यार की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सैराट जातीय भेदभाव, प्यार और हॉरर किलिंग की कहानी थी।
विज्ञापन
Sangli, Maharashtra | Over Rituja Rajge suicide case, BJP MLA Gopichand Padalkar yesterday said, "Whoever does the work of (religious) conversion, and if our people do 'Sairat' (indicating to kill, referring to the movie Sairat which highlighted the issue of honour killings) to… pic.twitter.com/dossJBhzRv
— ANI (@ANI) June 18, 2025विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एडीजीपी के निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से पूछा सवाल, कहा- मनोबल गिराते हैं ऐसे आदेश
विज्ञापन
सांगली में पिछले दिनों 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने आत्महत्या कर ली थी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले ईसाई धर्म का पालन करते थे। वह महिला ऋतुजा को अपने साथ चर्च जाने, बाइबल पढ़ने और प्रार्थना करने के लिए मजबूर करते थे। वह मना करती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इन सबसे परेशान आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि जो कोई भी धर्मांतरण का काम करता है और अगर हमारे लोग उस व्यक्ति की हत्या करते हैं तो मैं व्यक्तिगत रूप से उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने अपने बयान में सैराट फिल्म का भी जिक्र किया।
ये भी पढ़ें: बेगमपेट हवाई अड्डे को बम की धमकी वाला मेल मिला; बम निरोधक दस्ता परिसर की गहन तलाशी लेने में जुटा
सैराट फिल्म क्या थी
सैराट के एक मराठी फिल्म थी। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है दोनों अपने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ते हैं लेकिन अंत में इस प्यार की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सैराट जातीय भेदभाव, प्यार और हॉरर किलिंग की कहानी थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन