{"_id":"68525e864537e22be9031849","slug":"hyderabad-begumpet-airport-received-bomb-threat-mail-this-morning-know-all-about-it-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे को बम की धमकी मिली, जांच के बाद फर्जी साबित हुई झूठी निकली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे को बम की धमकी मिली, जांच के बाद फर्जी साबित हुई झूठी निकली
Wed, 18 Jun 2025 12:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:06 PM IST
सार
हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। जांच के बाद यह झूठी साबित हुई। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी फर्जी निकली। धमकी को आकलन समिति ने गैर-विशिष्ट माना। अधिकारियों ने मानक प्रोटोकॉल का पालन किया। किसी लक्षित खतरे की पुष्टि नहीं हुई। परिचालन सामान्य रहा।
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद हवाई अड्डे की सघन जांच की, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने धमकी को फर्जी करार दिया। इससे पहले यहां के बेगमपेट हवाई अड्डे को बुधवार सुबह-सुबह बम की धमकी वाला ई-मेल मिला था। इसके बाद पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया था। बम निरोधक दस्ता परिसर की गहन तलाशी लेने में जुट गया था।
विज्ञापन
वीआईपी विमान ही संचालित होते हैं
पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को बुधवार सुबह ईमेल मिला। बम निरोधक दल और अन्य सुरक्षा विंग ने हवाई अड्डे पर गहन जांच की। जांच के दौरान अग्निशमन सेवा को भी तैनात किया गया था। बाद में बम की धमकी झूठी निकली। आगे की जांच जारी है। शहर के बीचों-बीच स्थित बेगमपेट हवाई अड्डे का इस्तेमाल यात्री सेवाओं के लिए नहीं किया जाता है। यहां से केवल वीआईपी विमान ही संचालित होते हैं।
विज्ञापन
सुबह बम की धमकी वाला मेल मिला
इससे पहले एसीपी बेगमपेट ने कहा था, 'बेगमपेट हवाई अड्डे को आज सुबह बम की धमकी वाला मेल मिला। हम वर्तमान में बम निरोधक दस्ते के साथ हवाई अड्डे और उसके परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।'
विज्ञापन