{"_id":"5901cb214f1c1b9928c0eb07","slug":"i-t-sleuths-pose-as-wedding-party-to-raid-coffee-growers","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बारात' लेकर रेड करने पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'बारात' लेकर रेड करने पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारी
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Thu, 27 Apr 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरकर विभाग के अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कैसे तरह-तरह के तरीके आजमाने पड़ते हैं, इसकी बानगी बुधवार को कर्नाटका के कोडागु में नजर आई।
विज्ञापन
40 आई-टी अधिकारियों की एक टीम को कॉफी मालिक के यहां छापा मारना था। अधिकारियों को मालिकों के SLN कॉफी परिसर में घुसना था, वह भी बिना किसी को शक हुए। इसके लिए उन्होंने खास प्लानिंग की और पूरी टीम ने बारातियों का भेष धर लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों की टीम 13 इनोवा गाड़ियों को फूलों से सजा-धजा कर बारातियों की तरह एसएलएन समूह के पार्टनर्स एन सथप्पन और एन विश्वनाथन के यहां पहुंची। गाड़ी पर शादी का कार्ड भी चिपकाया गया जिसपर लिखा था 'दीवाना परिणय कोमला।'
विज्ञापन
अधिकारियों ने तैयारी ऐसी की थी कि किसी को भी उनपर शक नहीं हुआ। नकली बारातियों के आयकर विभाग के अधिकारी होने का राज भी उस वक्त खुला जब उन्होंने खुद ही सथप्पन और एन विश्वनाथन को अपने बारे में बताया।
अधिकारियों द्वारा छापेमारी की यह कार्रवाई सुबह 8 बजे शुरू हुई। अधिकारियों ने घर और एसएलएन कॉफी ग्रुप की संपत्तियों के अलावा कॉफी निर्यात केंद्रों पर भी छापा मारा।
सूत्रों के मुताबिक एसएलएन समूह के पार्टनर्स एन सथप्पन और एन विश्वनाथन यूपीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके एक नेता के रिश्तेदार हैं।