फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I proved that ordinary party worker carries more weight than Fadnavis, Bawankule, says Somaiya

Maharashta: 'मैंने साबित कर दिया, फडणवीस-बावनकुले से ज्यादा वजन रखता है पार्टी कार्यकर्ता', किरीट सोमैया बोले

Wed, 11 Sep 2024 04:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Sep 2024 04:38 PM IST
सार

Maharashta: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि वे किसी भी पद का लालच नहीं रखते हैं। बावनकुले और फडणवीस जानते हैं कि उन्होंने पार्टी के लिए कैसे काम किया है। सोमैया ने कहा, मैंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। मैंने साबित किया है कि पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता का वजन फडणवीस और बावनकुले से ज्यादा होना चाहिए। 

विज्ञापन
I proved that ordinary party worker carries more weight than Fadnavis, Bawankule, says Somaiya
किरीट सोमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बुधवार को कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता का वजन उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के राज्य प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले से ज्याादा होना चाहिए। एक दिन पहले सोमैया ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ओर से सौंपी जा रही जिम्मेदारी लेने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और किसी भी पद का लालच नहीं रखते हैं। 

विज्ञापन


सोमैया ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए संचार प्रमुख के पद की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस पद की जिम्मेदारी पर विचार किए बिना उन्हें यह पद सौंपा गया, जो अपमानजनक है। उन्होंने पार्टी के राज्य चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष राव साहेब दानवे को पत्र लिखकर इस व्यवहार पर अपनी आपत्ति जताई। 
विज्ञापन

 
एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत में सोमैया ने कहा, मैं किसी भी पद का लालच नहीं रखता हूं। बावनकुले और फडणवीस जानते हैं कि मैंने पार्टी के लिए कैसे काम किया है। मैंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। मैंने साबित किया है कि पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता का वजन फडणवीस और बावनकुले से ज्यादा होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों के दौरान शिवसेना और भाजपा की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक घटना को याद किया। उन्होंने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को बताया कि अगर मैं वहां रहूंगा तो वे उसमें शामिल नहीं होंगे। इसके बाद फडणवीस ने मुझसे कहा कि मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही बाहर चला जाऊं। उस दिन से मैंने एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम किया। लेकिन मेरी मेहनत दोगुनी हो गई। उन्होंने कहा, अगर मैं अपनी पार्टी के लिए इतना काम कर रहा हूं, तो मुझे किसी समिति में पद जैसी अतिरिक्त चीजों की जरूरत नहीं है। मेरी पार्टी ने इसे मान लिया है। 
   
 सोमैया के पार्टी की जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार करने पर बावनकुल ने मंगलवार को पूर्व सांसद को एक 'वरिष्ठ नेता' बताया। उन्होंने कहा, भाजपा में यह नियम है कि हम किसी से पूछते नहीं हैं। हम जिम्मेदारी सौंपते हैं। पार्टी ने मुझसे भी नहीं पूछा कि मैं राज्य प्रमुख बनना चाहता हूं या नहीं। मुझे सीधे राज्य प्रमुख बना दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed