फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I.N.D.I.A parties discuss proposal to move no-confidence motion against govt

Parliament: केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, अधीर रंजन चौधरी का एलान; आज कांग्रेस की अहम बैठक

Wed, 26 Jul 2023 01:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
I.N.D.I.A parties discuss proposal to move no-confidence motion against govt
विपक्षी गठबंधन की बैठक - फोटो : अमर उजाला

संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। हालांकि, सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष की शर्तें उसे मंजूर नहीं हैं। इन्हीं सब पर पर अपनी आगे की रणनीति के लिए भाजपा ने संसदीय दल तो विपक्ष ने 'इंडिया' गठबंधन की बैठक बुलाई। इस बीत खबर आई कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। मंगलवार रात लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बुधवार को सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।  

विज्ञापन


वहीं, पूरे मानसून सत्र के लिए आप सांसद संजय सिंह के निलंबन और मणिपुर मुद्दे को लेकर राज्यसभा के विपक्षी सांसदों ने मंगलवार देर रात संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पर अड़े रहेंगे विपक्षी दल
एक ओर संसद में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। वहीं, सदन के पटल पर रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की भी बैठक हुई। इस दौरान विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (I.N.D.I.A) ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर चर्चा की। समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक में फैसला लिया है कि वे दोनों सदनों में मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग जारी रखेंगे।


सरकार और विपक्ष मढ़ रही एक दूसरे पर आरोप
गौरतलब है कि विपक्षी दल मणिपुर मुद्दे पर लंबी चर्चा की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई विपक्षी सांसदों ने स्थगन नोटिस दिया था। विपक्ष इस मुद्दे पर बिना किसी समय की पाबंदी के सभी दलों को बोलने की अनुमति के साथ बहस चाहता है। इसी को लेकर गुरुवार को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से लगातार विपक्ष इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर सरकार ने विपक्ष पर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस से भागने का आरोप लगाया है और इसके प्रति उनकी गंभीरता पर सवाल उठाया है। विपक्ष ने भी सरकार पर पलटवार करते हुए बहस से भागने का इल्जाम लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed