फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I have visited Pakistan and received hospitality there said NCP Chief Sharad Pawar

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने की पाकिस्तान की प्रशंसा, कहा- वहां मिला सत्कार 

Sun, 15 Sep 2019 10:55 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 15 Sep 2019 10:55 AM IST
सार

  • एनसीपी अध्यक्ष शरद पवाप ने पाकिस्तान की सराहना की है। 
  • उन्होंने कहा है वह पाकिस्तान गए थे, जहां उनका सत्कार हुआ। 

विज्ञापन
I have visited Pakistan and received hospitality there said NCP Chief Sharad Pawar
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने पाकिस्तान की सराहना की है। उन्होंने कहा है, "मैं पाकिस्तान गया था, वहां मेरा सत्कार हुआ। पाकिस्तानी ये मानते हैं कि बेशक वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत नहीं जा सकते, लेकिन वह भारतीयों के साथ अपने रिश्तेदारों जैसा व्यवहार ही करते हैं।" 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "यहां लोग कहते हैं कि पाकिस्तानी अन्याय झेल रहे हैं और खुश नहीं हैं, लेकिन ये सच नहीं है। ये बयान केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिए जाते हैं, बिना पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति जाने। यहां शासक वर्ग राजनीतिक लाभ के लिए झूठी बातें फैला रहा है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आम लोग भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं। पवार ने कहा, ‘हम भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान ले गए थे (जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नेतृत्व किया था), जहां टीम को भरपूर प्यार मिला था। लेकिन आज हमारे देश में एक अलग तरह का माहौल बन गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मॉब लिंचिंग की घटना पहले कभी सुनाई नहीं देती थी

शरद पवार ने भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) के मुद्दे पर शनिवार को कहा कि पहले इस तरह की घटना सुनाई नहीं देती थी लेकिन अब ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं। पवार ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव विकास के लिए जरूरी है लेकिन देश के वर्तमान शासक ऐसा नहीं सोचते हैं।

शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार अनुच्छेद 371 को हटाने की दिशा में काम करे। इसके लिए हम समर्थन देने के लिए तैयार हैं। अनुच्छेद 371 के तहत पूर्वोत्तर के राज्यों को विशेष दर्जे का प्रावधान है, लेकिन यह जम्मू-कश्मीर से अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed