फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I feel I'll be given the chance to serve as Goa CM once again: Pramod Sawant

गोवा चुनाव: प्रमोद सावंत ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कहा- मुझे लगता है मैं ही सीएम बनूंगा

Tue, 08 Mar 2022 08:12 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 08 Mar 2022 08:12 PM IST
सार

पीएम मोदी से मिलने के बाद प्रमोद सावंत ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से चुनावों को लेकर चर्चा की। साथ ही सीएम पद को लेकर अपनी दावेदारी भी ठोकी। 

विज्ञापन
I feel I'll be given the chance to serve as Goa CM once again: Pramod Sawant
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (file photo) - फोटो : PTI

विस्तार

10 मार्च को चुनाव मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य चुनाव परिणामों से पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। सोमवार को आए अधिकतर एग्जिट पोल्स में गोवा में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर बताई गई है। 

विज्ञापन


सीएम सावंत ने की पीएम मोदी से मुलाकात
ऐसे में प्रमोद सावंत का एग्जिट पोल के एक दिन बाद पीएम मोदी के मुलाकात करना काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रोमद सावंत ने गोवा में सत्ता बनाए रखने की पार्टी की संभावनाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। 
विज्ञापन


सावंत बोले, मुझे लगता है मुझे ही दोबारा मिलेगा मौका
पीएम मोदी से मिलने के बाद प्रमोद सावंत ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से चुनावों को लेकर चर्चा की। प्रमोद सावंत ने कहा, मैंने आज पीएम मोदी से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। हम अधिकतम सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। मुझे लगता है कि एक बार फिर से मुझे सेवा (गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में) करने का मौका दिया जाएगा । अगर भाजपा ने ऐसा कहा है (मुख्यमंत्री के रूप में उनकी उम्मीदवारी), तो यह जरूर होगा। भाजपा जैसा कहती है वैसा ही करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद सांवत ने कहा कि 20 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलेंगी। सभी एग्जिट पोल भाजपा को ही बहुमत दिखा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि लोग भाजपा को बहुमत देंगे और फिर से एक बार भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों और निर्दलीय लोगों के साथ सरकार बनाएगी।  


Koo App

Called on Hon’ble PM Shri Narendra Modi Ji in New Delhi today. Briefed the PM about BJP’s strong performance in Goa Assembly Polls 2022 which will provide us the opportunity to form the Govt in the State once again with people’s blessings. Under his dynamic leadership and guidance, we will continue to work for people’s welfare.

View attached media content

- Dr Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) 8 Mar 2022


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed