फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "I challenge them to say Jai Bhim": Priyanka Gandhi lashes out at BJP MPs

Priyanka Gandhi: 'अमित शाह को बचाने की साजिश', राहुल के बचाव में उतरीं प्रियंका; भाजपा सांसदों को दी यह चुनौती

Thu, 19 Dec 2024 03:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Dec 2024 03:20 PM IST
सार

Politics: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसदों को संसद परिसर में जय भीम का नारा लगाने की चुनौती दी। उन्होंने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
"I challenge them to say Jai Bhim": Priyanka Gandhi lashes out at BJP MPs
प्रियंका गांधी - फोटो : एक्स/प्रियंका गांधी

विस्तार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सांसदों पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने उन सांसदों को संसद भवन परिसर में 'जय भीम' का नारा लगाने की चुनौती दी, जो उनकी पार्टी पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि भाजपा संविधान की रक्षा कर रही है, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाषा उनके असली चेहरे को दिखाती है। यह सब अमित शाह को बचाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, हम रोज सुबह 10 से 11 बजे तक विरोध प्रदर्शन करते हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। यह सब एक साजिश है। जो हमें रोक रहे थे, हमने उनसे कहा था कि जय भीम बोलकर दिखाएं। हमने कुछ नहीं कहा, बस अपने संविधान के लिए नारे लगाए। अगर इस देश के लोग सोचते हैं कि ये लोग संविधान की रक्षा कर रहे हैं, तो उन्हें भ्रम में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अमित शाह की भाषा ने उनकी असलियत को उजागर कर दिया। वह जय भीम भी नहीं कह सकते। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि यहां आकर जय भीम बोलकर दिखाएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वायनाड सांसद प्रियंका ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बचाव में भी बयान दिया, जिन पर शारीरिक हमला करने का आरोप लग रहा है। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी शांतिपूर्व संसद के अंदर जा रहे थे, जब भाजपा के सांसदों ने उन्हें रोका। उन्होंने कहा, राहुल (गांधी) बीआर आंबेडकर की तस्वीर लेकर और जय भीम का नारा लगाते हुए संसद के अंदर जा रहे थे। उन्हें संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से विरोध कर रहे हैं और हमेशा उन लोगों के लिए जगह छोड़ी जाती है, जो अंदर और बाहर जा रहे होते हैं। 

उन्होंने आगे यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के सांसदों ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को भी धक्का दिया। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति एक साजिश थी, जिसका मकसद अमित शाह को बचाना था। प्रियंका ने कहा, आज पहली बार उन्होंने विरोध किया और सभी को रोकने के लिए धक्का-मुक्की की गई और हड़दंग किया गया। यह अमित शाह को बचाने के लिए एक साजिश थी। उन्होंने खरगे को धक्का दिया और वह मेरे सामने गिर गए। इसके बाद, एक माकपा सांसद को भी धक्का दिया गया और वह खरगे पर गिर गए। हमने देखा उन्हें चोट आई है। प्रियंका का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने आरोप लगाया है कि उन्हें राहुल गांधी ने धक्का दिया, जिससे उन्हें चोट आई। सारंगी ने कहा कि वह सीढ़ियों पर खड़े थे, तभी एक अन्य सांसद उन पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर पर चोट आई। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed