{"_id":"58a78dcd4f1c1b921ad850da","slug":"i-believe-that-akhilesh-is-the-best-cm-candidate-available-today-says-ram-jethmalani","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जेठमलानी बोले- अखिलेश सीएम पद के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राम जेठमलानी बोले- अखिलेश सीएम पद के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार
एजेंसी/ भोपाल
Updated Sat, 18 Feb 2017 06:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सराहना की। उन्होंने अखिलेश को राज्य में सीएम पद का सबसे बढ़िया उम्मीदवार बताया। पूर्व केेंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, मैं मानता हूं कि अखिलेश अभी उपलब्ध सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। मैंने उनके लिए काम किया है और मैं अंत तक उनके लिए काम करूंगा। कम से कम उनके पिता मुलायम के मूर्खतापूर्ण कामों की भरपाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए जेठमलानी ने कहा, मुझे यकीन है कि भारत के लोग अब पहले से अधिक होशियार हैं। वे धोखेबाजों को सत्ता में आने नहीं देंगे। मैं चाहता हूं कि अखिलेश चुनाव जीतें। वह साफ छवि के हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में हार इस बात का स्पष्ट संकेत होगा कि 2019 में क्या होने वाला है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुआंधार चुनाव प्रचार के बाबत उन्होंने कहा, वह बेहद बुरे हैं। उन्हें कुछ नहीं पता। पंजाब के विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि वहां आम आदमी पार्टी जीतने वाली है।
विज्ञापन