{"_id":"574c7aab4f1c1b622910987e","slug":"i-appreciate-initiatives-taken-govt-pranab-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी छात्रों को सुरक्षा को लेकर भयभीत होने का कोई कारण नहीं: राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अफ्रीकी छात्रों को सुरक्षा को लेकर भयभीत होने का कोई कारण नहीं: राष्ट्रपति
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मंत्रालय के काम को सराहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अफ्रीकी छात्रों पर हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक छात्र, सांसद और राजनीति से जुड़े होने के कारण यह हाल में हुई घटना उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर पीड़ादायी है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अफ्रीका लंबे समय से साझीदार हैं और वहां के छात्रों को अपनी सेफ्टी और सेक्योरिटी के लिए यहां भयभीत होने का कोई कारण नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में आयोजित हेड ऑफ मिशंस के सातवें सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच गहरा संबंध है। ऐसे में यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा कि भारत के लोग दोनों देशों के बीच में स्थापित परंपरा, सहयोग और सामंजस्य को इस तरह से क्षति पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अफ्रीकी देश के छात्रों के लिए भारत में ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हों। राष्ट्रपति ने इस क्रम में भारतीय विदेश मंत्रालय की गृहमंत्रालय के साथ संवाद बनाने, गृह मंत्रालय द्वारा पहल करने तथा उपायों पर जोर देने की सराहना की।
विज्ञापन