फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am not a messenger of Narendra government: Bhagwat

अटल की सरकार रहती तो हो जाता कश्मीर समस्या का समाधान: भागवत

Sun, 21 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 21 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
I am not a messenger of Narendra government: Bhagwat
मोहन भागवत - फोटो : ब्यूरो/ आगरा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कश्मीर समस्या पर मोदी सरकार के रुख को सकारात्मक बताया है। कहा कि कश्मीर में आतंकवाद जरूर है, लेकिन वहां अलगाववादियों का प्रभाव खत्म हो गया है।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने इस मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार एक-दो साल और रहती तो कश्मीर समस्या का समाधान हो जाता। उन्होंने कहा कि घाटी के वर्तमान हालातों के लिए वहां बैड गवर्नेंस जिम्मेदार है।
विज्ञापन


संघ प्रमुख रविवार को आगरा कालेज खेल मैदान पर आरएसएस ब्रजप्रांत द्वारा आयोजित युवा नवदंपति सम्मेलन में दंपतियों की तरफ से आए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कश्मीर के लोगों का मन बदलने के लिए वहां की समस्याओं के समाधान की नसीहत दी तो पाकिस्तानी उपद्रव को दबाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीर मुद्दा पूरे राष्ट्र की समस्या'

I am not a messenger of Narendra government: Bhagwat
मोहन भागवत - फोटो : ब्यूरो/ आगरा

भागवत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सिर्फ वहीं की नहीं पूरे राष्ट्र की समस्या है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए शासन-प्रशासन काम कर रहा है। देशवासी भी वहां की सारी समस्याओं के तथ्यों की जानकारी रखें।

इससे हालातों को नियंत्रित करने वालों को मदद मिलेगी और उन पर दबाव भी बनेगा। कहा कि घाटी के लोग पाकिस्तान के साथ नहीं जाना चाहते।

उन्हें भारत के साथ आना है, ऐसा माहौल बनाने के लिए वहां की समस्याओं के समाधान की जरूरत है। इस दौरान प्रांत संघचालक जगदीश, संघचालक दर्शनलाल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed