फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am going to tell SC tomorrow that I am in danger says Deepika S Rajawat

कठुआ गैंगरेपः पीड़िता की वकील ने कहा- न जाने कब मेरा भी रेप हो जाए, SC से करेंगी सुरक्षा की अपील

Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
I am going to tell SC tomorrow that I am in danger says Deepika S Rajawat
दीपिका सिंह राजावत - फोटो : ANI

कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ जिस तरह की हैवानियत हुई, उससे पूरी मानव जाति शर्मसार हुई है। एक बच्ची के साथ हुई ऐसी दरिंदगी से लोग दहशत में हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि इस मामले में पीड़िता की ओर से केस लड़ रही वकील दीपिका सिंह राजावत को धमकियां मिल रही हैं। 

विज्ञापन


दीपिका ने रविवार को मीडिया के सामने आकर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस केस को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बीच उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील करेंगी। 
विज्ञापन

 


उन्होंने बताया कि मैं नहीं जानती मैं कब तक जिंदा हूं। मेरा कभी भी रेप किया जा सकता है। भीड़ मुझे मार सकती है। मुझे नुकसान पहुंचा सकती है। मुझे शनिवार को ये धमकियां मिली थी। वो कह रहे थे कि मुझे नहीं छोड़ेंगे। मैं सोमवार को यह बताने सुप्रीम कोर्ट जा रही हूं कि मेरी जान को खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed