फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am extremely pained to share that the terrorists have killed Tarushi: Sushma Swaraj

बांग्लादेश: आतंकी हमले में एक भारतीय लड़की की भी मौत, पीएम मोदी ने की निंदा

Sat, 02 Jul 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
I am extremely pained to share that the terrorists have killed Tarushi: Sushma Swaraj
कैफे बंधक संकट में एक भारतीय लड़की की भी मौत - फोटो : facebook
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया साइट पर ट्वीट करके जानकारी दी है कि बांग्लादेश के ढाका में आतंकियों के बंधक संकट में मारे गए लोगों में एक भारतीय भी शामिल हैं। सुषमा स्वराज ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि आतंकियों ने तारूषि को मार डाला जोकि कैफे के अंदर बंधक बनाई गई थी। 
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने जानकारी देते लिखा कि तारिषी  के पिता संजीव जैन से मैंने बात की है और अपनी तरफ से शोक संवदेना व्यक्त की है। सुषमा स्वराज ने यह भी लिखा कि हम उनके परिवार के लिए वीजा का इंतजाम कर रहे हैं। हमारे अधिकारी अपने कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि तारिषी की उम्र सिर्फ 19 साल थी। उसने अमेरिकन स्कूल ढाका से पढ़ाई की थी और ब्रकेले की वह छात्रा थी।

 


 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ढाका में हुए आतंकी हमले के दर्द का शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मैंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की है और कड़े रूप में इस आतंकी हमले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में बांग्लादेश के भाइयों और बहनों के साथ भारत खड़ा हुआ है। 
 

 

 

कैफे में हुए बंधक संकट में 20 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि

I am extremely pained to share that the terrorists have killed Tarushi: Sushma Swaraj
कैफे बंधक संकट में एक भारतीय युवती की भी मौत - फोटो : Reuters
बांग्लादेश सरकार ने ढाका के कैफे में हुए बंधक संकट में 20 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। साथ ही हमला करने वाले छह आतंकियों को मार गिराया गया है और एक आतंकी को पकड़ लिया गया है। 

आईएसआईएस ने पहले इस हमले में 20 लोगों के मारे जाने का दावा किया था। वहीं बांग्लादेश पुलिस ने कहा था कि इस हमले में सिर्फ दो पुलिस अधिकारी मारे गए हैं और 20 लोग घायल हो गए हैं।


ढाका में आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन खत्म हो गया है। सुरक्षाबलों ने रेस्टोरेंट में बंधक बनाए गए सभी लोगों को निकाल लिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सभी 13 बंधकों को रेस्टोरेंट से सुरक्षित निकालने और ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देने पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। 

शेख हसीना ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए ये भी कहा कि रमजान के पाक महीने में इंसानों के मारने वाले ये कैसे इंसान हैं।

पीएम हसीना ने भी मीडिया को जानकारी दी कि 13 बंधकों को बचाने के दौरान आईएसआईएस के 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

इससे पहले लेफ्टिनेंट करनल तुहिन मोहम्मद मसूद ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी थी कि बंधकों में भारतीय और जापानी भी शामिल थे। 

हमले में 36 लोग बुरी तरह जख्मी हुए, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed