फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Youtuber Ends Life Over Fall In Viewers of His YouTube Channel News in Hindi

Hyderabad News: ऑनलाइन गेमिंग ने ले ली जान, घटते व्यूवर्स के कारण यूट्यूबर ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Fri, 22 Jul 2022 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Jul 2022 02:56 PM IST
सार

पुलिस ने छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि वह अपने यूट्यूब चैनल पर व्यूवर्स की घटती हुई संख्या से दुखी था।

विज्ञापन
Hyderabad Youtuber Ends Life Over Fall In Viewers of His YouTube Channel News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

ऑनलाइन गेमिंग और ऑनलाइन व्यूवर्स का चस्का लोगों के दिल और दिमाग पर इतना घर कर गया है कि वे इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। दिनभर गेमिंग की लत उन्हें मानसिक रूप से बीमार बना रही है, जो बुरे परिणामों के रूप में सामने आ रहा है। हैदराबाद से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन


यहां एक यूट्यूबर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ इतनी सी थी कि उसके ऑनलाइन गेमिंग यूट्यूब चैनल के दर्शकों की संख्या कम होने लगी थी। जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय मृतक आईआईआईटीएम ग्वालियर से पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन


अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान 
पुलिस ने बताया, छात्र ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट से कूदकर जान दे दी। अपार्टमेंट के चौकीदार ने गिरने की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने पास जाकर देखा तो छात्र खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक, छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में व्यूवर्स घटने का जिक्र
पुलिस ने छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि वह अपने यूट्यूब चैनल पर व्यूवर्स की घटती हुई संख्या से दुखी था। इसमें छात्र ने यह भी कहा कि वह अपने माता-पिता से करियर संबंधी सलाह न दिए जाने से भी निराश था। पुलिस इंस्पेक्टर एल रवि कुमार ने बताया कि छात्र के माता-पिता दोनों नौकरी पेशा हैं। छात्र ने सुसाइड नोट में कहा है कि वह अकेलापन महसूस करता था और अपने जीवन से निराश है। छात्र SELFLO नाम का यूट्यूब चैनल चलाता था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed