Flight Divert: हैदराबाद से दिल्ली आ रहे विमान में खराबी, लौटाना पड़ा; कांग्रेस सांसद ने कहा- बेहद डरावना अनुभव
दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण उसे हैदराबाद वापस लौटाना पड़ा। इस मामले में विमान में सवार कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह बेहद 'डरावना' अनुभव था।
विस्तार
कांग्रेस सांसद ने डरावना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया
इसी साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुए सांसद दानिश अली ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने सुरक्षित होने के लिए ईश्वर का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने लिखा, अन्य यात्रियों के साथ 'आधे घंटे तक तनावपूर्ण महसूस करता रहा। विमान आसमान में चक्कर लगा रहा था। बकौल दानिश अली, 'उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में आई खराबी के कारण हम आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाते रहे। आखिरकार पायलट ने हैदराबाद में आपातकालीन लैंडिंग कराई।'
ख़ुदा का शुक्र है!
— Kunwar Danish Ali (@KDanishAli) October 10, 2024
Today, It was an incredibly frightening experience being on #Vistara UK880 Hyderabad-Delhi flight. Just after take off an engine snag kept us circling in the sky for what felt like a very tense half-hour. Ultimately pilot made emergency landing at Hyderabad. pic.twitter.com/VTB6G6kTq4
शाम की बजाय देर रात दिल्ली पहुंचा विमान
खबरों के मुताबिक सुरक्षा उपायों की जांच के बाद विस्तारा के विमान संख्या यूके 880 को देर रात हैदराबाद से रवाना किया गया। फ्लाइट लगभग 02.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। दोबारा यात्रा शुरू होने के संबंध में एयरलाइन ने एक्स पर जारी एक अन्य पोस्ट में लिखा, उड़ान संख्या यूके 880, जिसे हैदराबाद के लिए डायवर्ट किया गया था, हैदराबाद से रवाना हो चुकी है और इसके 0230 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
#DiversionUpdate2: Flight UK880 which was diverted to Hyderabad has departed from Hyderabad and is expected to arrive in Delhi at 0230 hours.
— Vistara (@airvistara) October 10, 2024